अरे दीवानों मुझे, पहचानों मैं हूँ कौन?
जी हां, इन दिनों सोशल मीडिया पर इस तस्वीर की चर्चा खूब हो रही है। और भला हो भी क्यों ना इस तस्वीर में बात ही कुछ ऐसी है। क्या आपने पहचाना बाबा के गेटअप में ये कौन जनाब है। अगर नहीं तो हम आपको बता दे देते। ये क्रिकेट टीम इंडिया के पूर्व धुरंदर खिलाड़ी वीरेंद्र सहवाग हैं। जिन्होंने अपनी ये तस्वीर सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्वीटर पर पोस्ट की है। उनकी इस तस्वीर पर सोशल मीडिया पर जमकर चर्चा हो रही है। उनके फैन्स सहवाग के नये गेटअप की तारीफ कर रहे हैं। तो कुछ लोग तो सहवाग बाबा से आर्शीवाद भी मांग रहे हैं।

