बिग ने पोस्ट की बेटी और नातिन की तस्वीर
बॉलीवुड के महानायक और फिल्मी दुनिया के शहंशाह बिग बी यानि अमिताभ बच्चन सोशल मीडिया पर हमेशा एक्टिव रहते हैं। और अपनी जिंदगी से जूड़े हर लम्हों से अपने फैन्स को भी रूबरू कराते हैं। बिग बी ने आज एक तस्वीर सोशल मीडिया पर पोस्ट की है जिसमें बिग बी की बेटी श्वेता और उनकी नातिन नाव्या नज़र आ रही हैं। महानायक ने इस तस्वीर के साथ लिखा है …”.a very proud Father and Nana .. my love and blessings ever….मतलब वो अपनी बेटी और नातिन पर बहुत गर्व महसूस करते हैं। बिग बी के इस पोस्ट को लाखों लोगों ने लाइक किया है। और कई हज़ार लोगों ने रिट्वीट किया है।

