नाबालिग छात्रा ने मदरसा कर्मी पर लगाया रेप का आरोप,5 के खिलाफ मुकदमा दर्ज एक गिरफ्तार
घोसी/मऊ। जनपद के घोसी थाना क्षेत्र के एक मदरसे के महिला छात्रावास में रह रही कुशीनगर की एक नाबालिग छात्रा ने मदरसे के प्रबंधक के भाई के खिलाफ बलात्कार का आरोप लगाया है। छात्रा औऱ उसके परिजनों ने घोसी कोतवाली में प्रबंधक के भाई के खिलाफ लिखित तहरीर दी है। जिसमें पुलिस ने प्रबंधक और उसके भाई सहित कुल 5 लोगों पर मुकदमा दर्ज कर एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। शेष आरोपियों की तलाश में जुट गई है।

जानकारी के मुताबिक घोसी कोतवाली थाना क्षेत्र में स्थित मदरसा शमसुल उलूम निस्वा में पढ़ने वाली एक नाबालिग छात्रा ने उसी मदरसे में चपरासी के पद पर तैनात मदरसा प्रबंधक के भाई मुहम्मद कासिम बाबू के खिलाफ रेप का आरोप, धमकी देने, साक्ष्य मिटाने का आरोप लगाया है। छात्रा कुशीनगर जनपद की रहने वाली हैं और घोसी कोतवाली में प्रबंधक के भाई के खिलाफ लिखित तहरीर दिया हैं। इसके बाद पुलिस हरकत में आते हुए जांच कर प्रबंधक और प्रबंधक के भाई सहित नासिर,महफूज, दाई व प्रधानाचार्य के विरुद्ध रेप, पास्को एक्ट सहित विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। साथ ही आरोपी मदरसे के चपरासी को गिरफ्तार कर लिया है। घटना स्थल पर एसपी ललित कुमार सिंह स्वयं एसडीएम डा. सीएल सोनकर, सीओ अनिल कुमार, अल्पसंख्यक अधिकारी के साथ मदरसा पंहुचकर हास्टल, रसोई पीड़िता का रूम का अवलोकन किया।
पुलिस सोमवार को पीड़ित छात्रा को महिला जिला चिकित्सालय में मेडिकल परीक्षण के लिए लेकर आई है। जहां उसका परीक्षण किया जा रहा है। वहीं इस पूरे मामले पर पीड़िता और उसकी मां द्वारा कोई भी बयान देने से मना कर दिया गया हैं। इस मामले में अपर पुलिस अधीक्षक शैलेन्द्र श्रीवास्तव ने बताया कि चार तारीख कि घटना को प्रदर्शित करते हुए नाबालिक एक पीडिता के माँ के द्वारा मदरसे से एक व्यक्ति और चार अन्य साथियों के विरुद्ध कमरे में बंद करना और बलात्कार करने का मुकदमा लिखाया गया है। मुख्य अभियुक्त कि गिरफ्तारी की गई है। पीडिता के बयानों के आधार पर विवेचक द्वारा मेडिकल कराया जा रहा है। अन्य अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए टीम गठीत है और गिरफ्तारी का प्रयास किया जा रहा है। चार और एक के अज्ञात के खिलाफ कमरे में बंद करना और बलात्कार का मुकदमा दर्ज हुआ है।
उधर घोसी के प्रभारी निरीक्षक परमानन्द मिश्र मय हमराहियान के साथ देखभाल क्षेत्र के दौरान जरिये मुखबिर की सूचना पर थानीदास मोड़ से मुहम्मद कासिम उर्फ बाबू भाई पुत्र हमीद निवासी करीमुद्दीनपुर बगही थाना घोसी मऊ को गिरफ्तार किया गया। इस सम्बन्ध में थाना स्थानीय पर उक्त अभियुक्त के विरूद्ध मु0अ0सं0 312/18 धारा 376,342,506,120बी भादवि व 3/4 पोस्को एक्ट का अभियोग पंजीकृत कर अभियुक्त का चालान न्यायालय किया गया।

