मऊ। प्रशिक्षण सत्र अगस्त-2018 में प्रवेश हेतु राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान मऊ एवं मोहम्मदाबाद गोहना, मऊ में विभिन्न व्यवसायों में रिक्त सीटों यथा (बेसिक कोस्मेटोलाजी 72, कोपा 22, ड्राफ्टमैन मैकेनिक 08, ड्राफ्टमैन सिविल 03, ड्रेसमेकिंग 16, आई0सी0टी0 06, फैशन टेक्नोलाजी 42, आर0ए0सी0 13, कन्ज्यूमर इलेक्ट्रानिक्स 04, प्लम्बर 20, आशुलिपि एवं सचिवालय सहायक हिन्दी 05, मोटर मैकेनिक व्हीकल 05, एवं वेल्डर 50, पेन्टर जनरल 18, इलेक्ट्रानिक्स मैकेनिक 06) में पूर्व/नवीन आवेदित अभ्यर्थी जिनका प्रवेश प्रथम चरण से लेकर तृतीय चरण तक नहीं हो सका है। ऐसे इच्छुक अभ्यर्थी एस0सी0वी0टी0/एन0सी0वी0टी0 के व्यवसाय में प्रवेश हेतु दिनांक 13.08.2018 को दोपहर 02ः00 बजे तक अपना प्रार्थना पत्र कार्यालय, राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान मऊ एवं राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान मोहम्मदाबाद गोहना, मऊ में जमा कर शासन के नियमानुसार प्रवेश ले सकते है।