कार्यवाही : सीएमएस (महिला) से विनोद द्विवेदी हुए कार्यमुक्त
मऊ। दिनांक 30 मई,2018 के अनुपालन में जिला महिला चिकित्सालय कार्यालय के दिनांक 20 जुलाई, 2018 के द्वारा विनोद कुमार द्विवेदी, ग्राम व पोस्ट-रानीपुर, मऊ को कार्यमुक्त कर दिया गया है। उक्त के सम्बन्ध में विनोद कुमार द्विवेदी को उनके मूल पते पर रजिस्टर्ड डाक से पत्र भेजे गये परन्तु आवास पर नहीं मिले दर्शाते हुए पत्र मुख्य चिकित्सा अधीक्षीका जिला महिला चिकित्सालय कार्यालय वापस हो गये। नोटिस प्रकाशन के उपरान्त अपने कार्य अवधि का शेष चार्ज कार्यालय अभिलेख नवागत कनि0सहा0 सुशील कुमार ठाकुर को प्राप्त करावें तथा दिनांक 20 जुलाई,2018 से अपने को कार्यमुक्त समझें।

