बालिकाओं एवं महिलाओं के आत्मरक्षा संबंध में जागरूकता शिविर 9 को
मऊ। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, मऊ के तत्वाधान में स्थान राजीव गांधी बालिका महाविद्यालय परदहां तहसील सदर के प्रांगण में दिनांक 09 अगस्त,2018 को दिन में 11ः00 बजे से आयोजित विधिक साक्षरता शिविर के अन्तर्गत बालिकाओं एवं महिलाओं के आत्मरक्षा संबंध में जागरूकता शिविर की जानकारी पुलिस अधिकारी द्वारा अवगत कराया जायेगा।
उक्त आशय की जानकारी जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा दी गयी।

