Uncategorized

अतुल अंजान ने सभा में देश की विकट होती जा रही राजनैतिक एवं सामाजिक परिस्थितीयों को बताया

मऊ। भारतीय कम्यूनिस्ट पार्टी के राष्ट्र व्यापी जनजागरण पखवारे के जारी अभियान के क्रम में कौड़ी बिल्डिंग रौज़ा मऊ के पास इतिहासकार एवं प्रगतिशील लेखक संघ जनपद मऊ के संयोजक डॉ0 अजय कुमार मिश्र की अध्यक्षता में एक विशाल जनसभा आयोजित किया गया।
केन्द्र सरकार द्वारा भ्रष्टाचार पर रोक लगाने, किसानें मज़दूरों एवं बेरोजगार नौजवानों से किये गये वादों को ठंडे बस्ते में डालने तथा जनतांत्रिक एवं संवैधानिक संस्थाओं की स्वायत्तता पर बढ़ते सुनियोजित हमलों एवं फासीवादी कारपोरेटपरस्त जनविरोधी नीतियों के खिलाफ जारी राष्ट्रव्यापी अभियान को गति देने के लिए देश भ्रमण पर निकले भा0क0पा0 के राष्ट्रीय सचिव एवं अखिल भारतीय किसान सभा के महामंत्री कामरेड अतुल कुमार अंजान ने अपने मऊ पड़ाव के दौरान सभा को संबोधित करते हुए देश की विकट होती जा रही राजनैतिक एवं सामाजिक परिस्थितीयों की विशद व्याख्या करते हुए देश में उठ रहे किसानें मज़दूरों एवं दलितों के संघर्षां की चर्चा की। उन्होंने मोदी सरकार के अधिनायकवादी चरित्र तथा कारगुज़ारियों का परदा फाश करते हुए देश में वामपंथी एवं लोकतांत्रिक शक्तियों के व्यापक साझा मोर्चा बनाने के भा0क0पा0 के प्रयासों को बल देने के लिए पार्टी कार्यकर्ताओं तथा मेहनतकश अवाम से अपील की।
सभा के संबोधित करते हुए पूर्व विधायक कामरेड इम्तियाज़ अहमद ने आरोप लगाया कि मौजूदा सरकार देश के बड़े औद्योगिक घरानों से हाथ मिलाकर सामप्रदायिक घृणा की राजनिति को हवा दे रही है तथा राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ एवं उसके घोर कट्टरपंथी संघटनों के प्रतिक्रियावादी एजेण्डे को थोपने के लिए एक-एक कर संवैधानिक संस्थाओं के अवमूल्यन पर आमादा है।
भा0क0पा0 ज़िला मंत्री कामरेड रामसोच यादव ने जनपद में जारी अभियान की सफलता तथा 14 अगस्त तक तयशुदा कार्यक्रमों की घोषणा करते हुये कहा कि मौजूदा सरकार मीडिया द्वारा अनुचित ढंग से संरक्षित है तथा गंभीर आर्थिक भ्रष्टाचार में डूबी हुयी है, आलम यह है खुद प्रधानमंत्री तक पर तथा उनके राष्ट्रीय अध्यक्ष, और उनके मंत्रियां तथा मुख्यमंत्रियों पर एक-एक कर सामने आ रहे भारी भ्रष्टाचार के मामलों की बिना जांच कराये मोदी सरकार उन्हें क्लीन चिट दे रही है। महिला शरणस्थलियों को देह व्यापार का अड्डा बना देने वाले सत्ता के दलालों तक पर भी कठोर दंडात्मक कार्यवाही करने से गुरेज़ कर रही है। उन्होंने 9 अगस्त को महान स्वतंत्रता संग्राम सेनानी कम्यूनिस्ट नेता कामरेड जय बहादूर सिंह की पुण्यतिथि पर क्लेक्ट्रेट मऊ परिसर में उनकी स्थापित मूर्ति पर माल्यार्पण करने तथा किसानों मज़दूरों द्वारा आयोजित श्रद्धांजलि सभा में हजारों की संख्या में शामिल होने की अपील की।
सभा को भा0क0पा0 नगर मंत्री कामरेड राम अवतार सिंह, डॉ0 अजय कुमार मिश्रा तथा सभासद कामरेड फखरेआलम पप्पू आदि ने भी संबोधित किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *