अपना जिला

जिला स्तरीय जूनियर बालक कबड्डी का ट्रायल 13 को

मऊ। डा0 भीमराव अम्बेडकर स्पोर्ट्स स्टेडियम, मऊ के क्रीड़ा अधिकारी नेे प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से बुधवार को बताया कि खेल निदेशालय, उ0प्र0, लखनऊ एवं उ0प्र0 कबड्डी संघ के समन्वय से फैजाबाद में दिनांक 16 से 18 अगस्त, 2018 तक आयोजित प्रदेश स्तरीय जूनियर बालक कबड्डी प्रतियोगिता में भाग लेने हेतु जिला खेल कार्यालय, मऊ द्वारा दिनांक 13.08.2018 को जिला स्तरीय जूनियर बालक कबड्डी ट्रायल का आयोजन किया जा रहा है। उक्त ट्रायल में भाग लेने वाले खिलाड़ियों की आयु दिनांक 31 दिसम्बर 2018 को 20 वर्ष या उससे कम होनी चाहिए एवं वजन 70 कि0ग्रा0 से कम होना चाहिए। प्रत्येक खिलाड़ी को पात्रता प्रमाण पत्र के साथ जन्मतिथि प्रमाण पत्र एवं आधार कार्ड प्रस्तुत करना अनिवार्य होगा। जिला स्तरीय चयन/ट्रायल में चयनित खिलाड़ियों को दिनांक 14 अगस्त, 2018 को सुखदेव पहलवान स्टेडियम, आजमगढ़ में आयोजित होने वाले मण्डलीय ट्रायल में भाग लेने हेतु भेजा जायेगा।

उपरोक्त जिला स्तरीय जूनियर बालक कबड्डी ट्रायल में भाग लेने के इच्छुक खिलाड़ी दिनांक 13.08.2018 को अपने पात्रता प्रमाण पत्र , जन्मतिथि प्रमाण पत्र एवं आधार कार्ड के साथ प्रातः 10.00 बजे से पूर्व स्पोर्ट्स स्टेडियम, मऊ में उपस्थित होना सुनिश्चित करें।
अधिक जानकारी हेतु जिला खेल कार्यालय, मऊ में सम्पर्क स्थापित करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *