समाजवादी चिंतक स्व. जनेश्वर मिश्र की 86 वीं जयंती मनायी गयी
घोसी /मऊ। स्थानीय नगर के रेलवे स्टेशन के समीप समाजवादी पार्टी के नगर कार्यालय पर एक बैठक नगर अध्यक्ष खुर्शीद खान की अध्यक्षता में रविवार को सम्पन्न हुई। जिसमें समाजवादी चिंतक एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री स्व. जनेश्वर मिश्र की 86 वीं जयंती समारोह मनाया गया तथा उनके व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर प्रकाश डाला गया ।समारोह में सलमान घोसवी ने अपनी कलाम पेश कर सबका मन मोह लिया।
इस अवसर पर सभासद दुरुल हसन ,सभासद नेहाल अख्तर ,रेयाजुल हक ,मजहर हुसैन ,अंसारुल, अब्दुल रऊफ, नूर मुहम्मद ,हँसाने आजमी, शिवकुमार यादव ,गोपाल साहनी ,अमन आर्य आदि उपस्थित रहे ।

