लोकतंत्र बचाओं देश बचाओं साईकिल यात्रा मुहम्मदाबाद होते हुए घोसी में छः अगस्त को
घोसी/मऊ। समाजवादी पार्टी घोसी की मासिक बैठक विधानसभा अध्यक्ष लालचंद यादव की अध्यक्षता में रविवार को कैम्प कार्यालय पर सम्पन्न हुआ।जिसमें लोकतंत्र बचाओ देश बचाओ साईकिल यात्रा को सफल बनाने की योजना बनायी गयी।
पूर्व विधायक सुधाकर सिंह ने कहा कि आजमगढ़ से चल कर लोकतंत्र बचाओं देश बचाओं साईकिल यात्रा मुहम्मदाबाद होते हुए घोसी विधान सभा के नदवासराय में छः अगस्त को तीन बजे पहुंचेगा। नदवासराय स्थित पूर्वांचल इण्टर कालेज में रात्रि विश्राम होगा और पुनः सात अगस्त को सुबह साईकिल यात्रा भिखारीपुर चट्टी होते हुए मधुबन विधान सभा के लिए रवाना होगा। विधान सभा अध्यक्ष लालचंद यादव ने कहा कि भाजपा की सरकार हर मोर्चें पर विफल रही है।
बैठक के अंत में स्वर्गीय जनेश्वर मिश्र की जयंती मनायी गयी। इस अवसर पर महेंद्र चौहान , सलमान घोसवी,अल्तमस खान ,रामदरश यादव ,सीताराम कुशवाहा ,महेंद्र यादव ,हरिश्चन्द यादव ,कादिर, योगेंद्र यादव, रामचंद्र चौहान ,राजेंद्रनाथ पाण्डेय, विजली यादव ,लालधर यादव ,विनोद आदि उपस्थित रहे ।

