अपना जिलाचर्चा में

बेसिक शिक्षा में आईसीटी नवाचारों की प्रयोगशाला बना बेसिक शिक्षा महोत्सव

महोत्सव नही एक नए युग की शुरुआत कहिए…

मऊ। बेसिक शिक्षा विभाग और आईसीटी इनोवेटर्स ग्रुप की ओर से आयोजित बेसिक शिक्षा महोत्सव बेसिक शिक्षा में आई सी टीे प्रयोगशाला के रूप में नजर आया। महोत्सव प्रदेश भर के विभिन्न जनपदों के आये 50 से अधिक नवाचारी शिक्षको ने अपने आईसीटी प्रयोगों का पॉवर पॉइंट प्रस्तुतिकरण किया।

महोत्सव का उद्घघाटन मुख्य अतिथि आशुतोश द्विवेदी, संयुक्त निदेशक सर्व शिक्षा अभियान अजय कुमार सिंह, डीआईओस केसी भारती, बीएसए ओपी त्रिपाठी, आईसीटी इनोवेटर्स ग्रुप के सतीश सिंह सहित विभिन्न अतिथियों ने माँ सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण कर किया।

मुख्य विकास अधिकारी आशुतोष द्विवेदी ने कहा कि शिक्षा में वह शक्ति है जो समाज की दशा और दिशा बदलती है। शिक्षक की गोद मे सृजन और विनाश पलता है। इसलिए शिक्षक को बड़ी सतर्कता और जिम्मेदारी के साथ अपना बेहतर देने का प्रयास करना चाहिये। एस सीआरटी उत्तर प्रदेश के पूर्व निदेशक महेंद्र सिंह ने चित्रकला के माध्यम से गणित की शिक्षा देने को बात कही। एनसीआरटी के प्रोफेसर ओपी सिंह ने कहा कि शिक्षक प्रशिक्षण में सीखने के प्रयोगों को वास्तविक कक्षाओ में लागू करना चाहिए।

पहले दिन की अध्यक्षता राज्य शैक्षिक अनुसंधान और प्रशिक्षण परिषद उत्तर प्रदेश के संयुक्त निदेशक अजय कुमार सिंह ने कहा कि शिक्षको के आईसीटी द्वारा प्रदेश के विभिन्न परिषदीय विद्यालयों में बहुत अच्छा काम हो रहा है। उन्होंने शिक्षको के प्रयासों और आईसीटी इनोवेशन ग्रुप के आयोजन की प्रशंसा की।

कार्यक्रम के दूसरे सत्र में विभिन्न जनपद से आए आईसीटी शिक्षको द्वारा आईसीटी के क्षेत्र में किए जा रहे अपने कार्यो का प्रस्तुतिकरण किया। पहला प्रस्तुतिकरण बस्ती जनपद के आदर्श प्राथमिक विद्यालय मूड घाट के प्रधानाध्यापक डॉ  सर्वेष्ट मिश्र ने अपने स्कूल में स्थापित स्मार्ट क्लास और आईसीटी के विविध क्षेत्रो मे किए गए कार्यो को प्रस्तुत किया। मैनपुरी के शिक्षक इसरत अली ने अपने स्कूल में आईसीटी गतिविधियों का प्रस्तुतिकरण किया। गोंडा के धौरहरा प्राथमिक विद्यालय के प्रधानाध्यापक रवि प्रताप सिंह ने बताया कि किस तरह उन्होंने अपने स्कूल को शत प्रतिशत आईसीटी गतिविधियों का केंद्र बनाया है। झांसी के विज्ञान शिक्षक डॉ खुर्शीद हसन ने विज्ञान में आईसीटी प्रयोग, ललितपुर के शिक्षक कृष्ण मुरारी उपाध्याय ने लीप विषय पर अपना प्रस्तुतिकरण दिया। मथुरा की डॉ अनिता मुदगल ने कम शिक्षक होने पर आईसीटी के फायदे बताये।संचालन अंजनी कुमार सिंह , अरविंद पाण्डेय व सुनील सिंह ने किया।

मऊ से प्राथमिक विद्यालय कइयाँ के प्रधानाध्यापक अंजनी कुमार सिंह ने अपनी प्रस्तुती दी…

प्राथमिक विद्यालय रकौली के प्रधानाध्यापक सतीश कुमार सिंह ने अपने स्कूल को स्मार्ट स्कूल बनाने का प्रस्तुतिकरण किया। उन्होंने कहा कि सर्व शिक्षा अभियान के जेडी अजय कुमार सिंह और उनके शैक्षिक प्रयोग पीयर कोचिंग के कारण आज बेसिक शिक्षा में व्यापक बदलाव हो रहा है। कार्यक्रम में मऊ जनपद के विभिन्न स्कूलों के नन्हे मुन्ने बच्चो द्वारा कई मनमोहक सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए।इस दौरान सजेंद्र सिंह, अरविंद सिंह, ज्ञान चंद कनौजिया, हरिहर यादव, धर्मराज चौहान, राणा बलवंत, नित्य प्रकाश , राजेश प्रकाश आदि उपस्थित रहें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *