अपना जिला

इन्दारा में इंडियन ऑयल पेट्रोल पम्प दुर्ग केएसके का शुभारम्भ

इन्दारा/मऊ। इंडियन ऑयल पेट्रोल पम्प दुर्ग के. एस. के. इंदारा मझवारा रोड का शुभारम्भ शनिवार को
जिसका उदघाटन मुख्य अतिथि नंदेश्वर सिंह (आई.आर.एस.) और विशिष्ठ अतिथि राहुल दीक्षित मुख्य प्रबंधक इंडियन ऑयल के कर कमलों द्वारा हुआ।
जिसमे अतिथिगणों को स्मृति चिन्ह और गुलदस्ता प्रदेश सचिव सपा/ पूर्व राज्य मंत्री राम सिंह राणा, पूर्व राज्य मंत्री राजा चतुर्वेदी, दिलीप पाण्डेय नि.जिलाध्यक्ष स.छा.स. द्वारा देकर सम्मानित किया गया।

अंत में सभी के प्रति पूर्व राज्य मंत्री राम सिंह राणा ने आभार व्यक्त किया। उदघाटन के अवसर पर जनपद के सम्मानित नागरिकों सहित श्रीमती गायत्री सिंह, दुुुर्ग विजय सिंह, अधिवक्ता अखिलेश कुमार सिंह, अनिल कुमार सिंह, लालू वर्मा आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *