अपना जिला

पेड़ गिरा बड़ा हादसा टला, पेड़ नहीं हटा सका प्रशासन

मऊ। सदर बाज़ार स्थित पुरानी सब्ज़ी मंडी में शनिवार की रात्रि लगभग एक बजे पीपल का पेड़ अचानक गिर गया। जिससे अगल बगल की दुकाने एवं मकान क्षति ग्रस्त हो गये। ईश्वर की देन है कि किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई। रात्रि में ही अगल बगल वाले नजदीकी पुलिस बूथ संस्कृत पाठशाला चौकी में इसकी सूचना दिए। हादसे के बाद इस समय रविवार को 11 बजे तक पेड़ गिरने के बाद जस की तस स्थिति में है। घंटों होने के बावजूद इसको हटाने काटने का कोई इंतजाम नही हुआ है। जबकि ये सब्ज़ी मंडी में घास बाजार के रास्ते आने का आम रास्ता है । शायद बड़े हादसे का इंतज़ार हो रहा है। जबकि यह पेड़ अगर दिन गिरा होता तो भीषण हादसा से इन्कार नहीं किया जा सकता था।
स्थानिय लोग प्रशासन का इन्तजार कर रहे हैं। जबकि वहां पर नपा अध्यक्ष तैयब पालकी व पूर्व अध्यक्ष अरशद जमाल भी पंहुचे लेकिन समस्या जस की तस है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *