1001 गरीब जोड़ों की होगी शादी, ‘साक्षी होगी इंसानियत’
(अशोक कुमार जायसवाल)
● ‘सामूहिक विवाह योजना में 1001 जोड़े बंधेंगे विवाह बंधन में’
● ‘नगरा के जनता इंटर कालेज में आगामी 10 दिसंबर को होगा आयोजन’
● ’23 जुलाई 2018 से सभी 17 ब्लाकों पर शुरू हो जायेगा पंजीकरण’
इस पहल की सराहना तहे दिल से होनी चाहिए…आखिर उन चेहरों पर भी खुशी आएगी जिन्हें सिर्फ अपने ख्वाबों में ही खुश होने का मौका मिलता है…जिन्हें दूसरों की हाथों की मेंहदी देखकर खुशी होती थीं…उनकी भी डोली उठेगी….बारात उनकी भी सजेगी…जो दूसरों की बारातों में लाइट उठाने का काम करते हैं…आपको पता चल गया होगा हम किसकी बातें कर रहे हैं…
और इस खूबसूरत यादगार लम्हे का गवाह बनेगी बागी बलिया की धरती…राजनीति से ऊपर उठ कर मैं उस नेता से पहले उस इंसान की तारीफ जरूर करना चाहूंगा जिसने भी इस पहल की योजना बनाई…महोदय आप जिस भी पार्टी के हैं…मुझे इससे कोई लेना देना नहीं है…लेकिन आपके योजना की प्रशंसा करने का मन जी भर के कर रहा है…माननीय विधायक धनंजय कन्नौजिया के इस प्रयास को तहे दिल से अपना मऊ की टीम की तरफ से बहुत बहुत धन्यवाद…

अब पाठकों को विस्तार से बताते हैं…दरअसल धनंजय कन्नौजिया जी के प्रयास से गरीब परिवारों की बेटियों की भी शाही अंदाज में शादी की पटकथा लिखी जायेगी…उनके भी सपनों के राजा…अपनी दुल्हनियां को ले जाने आएंगे…और इन बेटियों के सपनों को हकिकत में बदलने की इस आयोजन के गवाह सूबे के मुखिया योगी आदित्यनाथ भी बनेंगे…और इस कार्यक्रम की सबसे बड़ी खूबसूरती तो देखिए…जाति-पात और धर्म-पन्त से ऊपर उठ कर एक ही मंडप के नीचे कहीं सात फेरे लिए जाएंगे…तो कोई अपने शौहर को सात जन्मों के लिए कुबूल करेगा…जरा अंदाजा लगाइये कि ये लम्हा कैसा होगा…जब धर्म के बंधनों से ऊपर उठ कर 2002 दुल्हा- दुल्हन ना सिर्फ अपनी नई शुरूआत करेंगे बल्कि पूरी दुनिया में इंसानियत की एक नई इबादत लिखेंगे…योजना भले ही सरकारी हो पर उन योजनाओं को हकिकत में बदलने वालों की सराहना तो होनी ही चाहिए…नेताओं की बुराई करना हर किसी को आता है…पर जहां पहल अच्छी हो तारीफ भी होनी चाहिए.
धनंजय कन्नौजिया ने बताया कि ये कार्यक्रम बलिया के नगरा स्थित जनता इंटर कालेज के प्रांगण में होगा…जहां जिलेभर के 1001 जोड़ों को विवाह के बंधन में बंधने का सौभाग्य मिलेगा…इसको लेकर तैयारियां भी जोरों-शोरों से शुरू कर दी गयी है…इस कार्यक्रम में बेटियों को घर गृहस्थी के समान और नगद धनराशि (चेक द्वारा) भी दी जाएगी…आगामी 10 दिसंबर को ये इतिहास रचा जाएगा…फिलहाल सामूहिक विवाह के लिए सोमवार से सभी ब्लाकों पर रजिस्ट्रेशन का कार्य प्रारम्भ हो जाएगा…और आज से ही गांव-गांव घूमकर विधायक धनंजय कन्नौजिया ने खुद इस योजना की जानकारी देने की शुरूआत कर दी है…इस आयोजन के लिये जिले के सभी 17 ब्लाकों पर रजिस्ट्रेशन का कार्य होगा…सामूहिक शादी योजना में वर बंधुओ को अधिक से अधिक उपाहार मिल सके इसके लिए विभिन्न एनजीओ एवं समाजसेवियों से भी संपर्क साधा जायेगा।
मैं तो यही कहूंगा कि दुनिया की इस सबसे अच्छी शादियों में शरीक होने का एक मौका हर किसी को मिलना ही चाहिए…अपना मऊ की टीम की तरफ से एक बार से धनंजय जी और सभी जोड़ों को हार्दिक शुभकामनाएं और बधाईयां.
Pic Source-loktantrakibuniyad.com

