अपना जिलाचर्चा में

‘ऐसा ना करें कि किसी का पूरा दिन ही खराब हो जाये’

बरसात के मौसम को ध्यान में रखते हुए मऊ पुलिस ने वाहन चालकों को संदेश दिया है कि वाहन चलाते हुए सड़क पर पैदल चलने वाले राहगीरों का ध्यान रखा जाये।बारिश की वजह से सड़कों पर पानी लग जाता है। जिसकी वजह से हर किसी की दिक्कत बढ़ जाती है। खास कर पैदल चलने वाले राहगीरों की ऐसे में वाहन चालकों को अपनी वाहन की रफ्तार पर नियंत्रण रखने की खास जरूरत है ताकि पैदल चल रहे यात्रियों को दिक्कत ना हो। और वाहनों की रफ्तार की वजह से सड़क का पानी किसी के ऊपर ना पड़े। मऊ पुलिस की इस संदेश को हर किसी को  आत्मसात करने की जरूरत है। ताकि किसी का पूरा दिन आपकी छोटी सी लापरवाही की वजह से खराब ना हो, अपना मऊ भी आपसे यही अपील करता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *