तहसील दिवस में प्राप्त आवेदन पत्रों का निस्तारण गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्धता के साथ करें : जगत राज
मऊ। उत्तर प्रदेश सरकार की शीर्ष प्राथमिकता पर सम्पूर्ण समाधान दिवसों के माध्यम से जन समस्याओं के त्वरित निस्तारण के क्रम में जिलाधिकारी प्रकाश बिन्दु की अध्यक्षता में घोसी तहसील दिवस सम्पन्न हुआ। उक्त अवसर पर जगत राज, आई0ए0एस0, आयुक्त आजमगढ़ मण्डल, आजमगढ़ द्वारा सम्पूर्ण समाधान दिवस का निरीक्षण किया गया। जिलाधिकारी द्वारा तहसील दिवस में प्राप्त शिकायतों की समीक्षा करते हुए उपस्थित अधिकारियों को निर्देश दिये कि तहसील दिवस में प्राप्त आवेदन पत्रों का निस्तारण गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्धता के साथ करें, इसमें किसी प्रकार की लापरवाही क्षम्य नही होगी। जिलाधिकारी ने अधिकारियों से कहा की दुर दराज गाॅवों से जनता बड़ी उम्मीद के साथ तहसील दिवस में अपनी समस्या लेकर आती है इस लिए उनकी समस्याओं का निस्तारण सर्वोच्य प्राथमिकता पर करें। जिलाधिकारी द्वारा अधिकारियों को निर्देश दिये गये कि अधिकारी शिकायत के निस्तारण के बाद शिकायतकर्ता को निस्तारण के बारे में अवश्य सुचित करें। उक्त अवसर पर 208 आवेदन पत्र प्राप्त हुए जिसमेें 09 आवेदन का निस्तारण कर दिया गया। सम्पूर्ण समाधान दिवस के अवसर पर अनुप कुमार राय पुत्र सुरेश राय ग्राम-पिढउत सिंहपुर द्वारा सार्वजनिक रास्ता बनवाने, शैलेश कुमार पुत्र उदभान ग्राम-नदवल द्वारा नाली को क्षति करने, परमहंश ग्राम-मानिकपुर जमीन हाजीपुर द्वारा रास्ता के अवरोध, जमदारी पुत्र टुवर ग्राम-भौसाखरग अवैध कब्जे को खाली करने, भानु देवी पत्नी अवधेश सिंह ग्राम पाउस द्वारा हिस्से के मकान को खाली कराने, मोती लाल पुत्र बरसाती ग्राम-बड़ागाव द्वारा अवास उपलब्ध कराने, लाजी पुत्र घमड़ी ग्राम-खनीगह द्वारा आबादी में रास्ता खुलवाने के सम्बन्ध में प्रार्थना पत्र दिया गया।
उक्त अवसर पर पुलिस अधीक्षक ललित कुमार सिंह, मुख्य चिकित्साधिकारी, जिला विकास अधिकारी, जिला कार्यक्रम अधिकारी, उप जिलाधिकारी घोसी, जिला पंचायत राज अधिकारी, परियोजना निदेशक, जिला विद्यालय निरीक्षक, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी, समाज कल्याण अधिकारी, तहसीलदार घोसी, नायब तहसीलदार सहित जनपद स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे।

