अपना जिलाचर्चा में

स्वर्ण व्यवसायियों ने व्यापारी पर हमले के लिए पुलिस प्रशासन को ठहराया दोषी

● अपराधियों के शीघ्र गिरफ्तारी न होने पर सड़क पर उतरकर संघर्ष की दी चेतावनी
● स्वर्ण व्यवसायियों ने दुकान बंद कर जताया आक्रोश
● हमलावरों पर रासुुका लगाये जाने की मांग की

बिल्थरारोड/ बलिया। नगर के वार्ड नं0 5 स्थित रविन्द्र वर्मा कटरे में स्वर्णकारों की हुई एक आवश्यक बैठक में स्वर्ण व्यवसायी व भाजपा कार्यकर्ता व उसकी पत्नी सहित तीन लोगों को दिनदहाड़े गोली मारने की घटना पर आक्रोश व्यक्त किया गया। स्वर्णकार संघ ने इस घटना की निंदा करते हुए पुलिस से इस काण्ड में शामिल लोगों की गिरफ्तारी की मांग के साथ उनपर रासुका के तहत कार्यवाही करने की मांग की गयी। घटना के विरोध में मंगलवार को स्वर्ण वयवसायियों ने अपनी-अपनी दुकाने बंद रखी तथा नारे पुलिस के खिलाफ नारे लगाकर अपना विरोध दर्ज कराया।
स्वर्णकार संघ की अनूप हेमकर की अध्यक्षता व मनोज सर्राफ के संचालन में हुई बैठक में वक्ताओं ने घटना के लिए पुलिस को जिम्मेदार ठहराया। आरोप लगाया कि 2 मार्च 2012 को घायल स्वर्ण व्यवसायी मुरलीधर वर्मा के बड़े भाई प्रेमचंद सर्राफ की हत्या के बाद पीड़ित परिवार द्वारा 2016 में हत्या में शामिल अपराधी रामाश्रय यादव से जान-माल का खतरा सम्बन्धित तहरीर उभांव पुलिस को दी गयी थी। आरोप लगाया गया कि पुलिस द्वारा इस मामले में सिर्फ एनसीआर दर्ज कर इस मामले में कोई कार्यवाही नही की गयी। सोमवार को बदमाशों द्वारा तीन लोगों को गोली मारे जाने की घटना को भी स्वर्ण व्यवसायियों ने पुलिस की लापरवाही का नतीजा बताया। कहा कि यदि ऐसे मामले में पुलिस ने पहले ही आरोपियों पर कार्यवाही की होती तो यह घटना नही घटी होती। उन्होने कहा कि इस मामले को लेकर सभी स्वर्णकार एक हैं तथा वे इस कार्य की निंदा करते हैं। वक्ताओं ने कहा कि यदि इस घटना को लेकर पुलिस द्वारा उचित कार्यवाही नही की जाती है तो स्वर्णकार संघ आगे सभी व्यापारियों का साथ लेकर आंदोलन का रूख करेगी। बैठक में जेल में बंद अपराधी रामाश्रय यादव द्वारा रंगदारी के लिए स्वर्ण व्यवसायियों को धमकाने व इसकी सूचना पुलिस को देने के बावजूद भी वांछित कार्यवाई न होने पर व्यापारियों ने आक्रोश व्यक्त किया। स्वर्णकार संघ के सदस्यों ने इस दौरान सवर्णकार एकता जिन्दाबाद के साथ ही पुलिस की कार्यशैली के खिलाफ नारे बुलंद किये। वक्ताओं में मुख्य रूप से अनूप हेमकर, मोहन सोनी, मनोज सर्राफ, धर्मेन्द्र सोनी, सतीश वर्मा, यशवीर सिंह वर्मा, चंद्र भूषण उर्फ पिक्की वर्मा, सिंकू वर्मा, रविन्द्र वर्मा, दिनेश सर्राफ, रमेश वर्मा, रिंकू वर्मा, पवन वर्मा, बलिराम वर्मा, सर्वजीत वर्मा, प्रदीप वर्मा, गिरीश नारायण, अक्षत वर्मा, विजय सोनी, अजीत वर्मा, मिन्टू वर्मा, अजय पटेल आदि उपस्थित रहे।

विधायक ने भी डीजीपी को पत्रक देकर भाजपा कार्यकर्ता समेत तीन को गोली मारे जाने के मामले में तत्काल कार्यवाही को कहा…

क्षेत्रीय विधायक धनन्जय कन्नौजिया ने भी सोनाडीह काण्ड की निंदा करते हुए डीजीपी से मिलकर इस पर सख्त कार्यवाही करने की बात कही। कहा कि अभियुक्त जो भी हों पुलिस उस पर सख्त कार्यवाही करेगी। कहा कि डीजीपी से वार्ता के दौरान उन्होने इस मामले में शामिल अभियुक्तों को शीघ्र गिरफ्तार कर लिए जाने का भरोसा दिलाया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *