अपना जिला

सांड के हमले से कई घायल, प्रशासन से मदद की गुहार

घोसी/मऊ। कोतवाली थाना क्षेत्र के ग्राम हरीगाँव मेंं एक सांंड के महिनोंं से आतंक से ग्रामीण दहशत में हैं। सांड़ के भय से लोग खेत, खलिहान व चकरोड पर आने जाने में काफी भयभीत हैं। वहीं वे कई लोगों को अपना शिकार बना चुका है।

सांड के हमले से क्षेत्र के राकेश मिश्र, बृजेश मिश्र, जनकधारी, महेन्द्र, श्रवण मिश्र आदि शिकार होकर घायल हो चुके हैं। ऐसी स्थिती मे किसान सांड के भय से अपने खेतों मे नही जा रहे है। साँड का आतंक इतना है कि किसी को देखते ही दौडा लेता है तथा क्षेत्र की फसल को भी काफी नुकसान पंहुचा रहा है। खेत मेंं जिस कार्य को एक ब्यक्ति कर सकता है उसी कार्य को पुरा परिवार एक साथ मिल कर ,कर रहें है ताकी साँड को देखते ही सतर्क हो जाय और अपनी जान बचाया जा सके समय रहते अगर प्रशासन ने ध्यान नही दिया तो क्षेत्र मे किसी किसान राहगीर, महिला बच्चे साँड के काल की गाल मे समा सकते हैं। लोगों सांड के आतंंक से बचाने के लिए प्रशासन से मदद की गुहार लगायी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *