मोदी जी के ‘वॉल पर’…. वाह ‘फैज मियां’ आप तो छा गएं…
मऊ के अबूल फैज का फोटो मोदी ने अपने ट्विटर पर लगाया, मिल रही बधाई
(आनन्द कुमार)
देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आजमगढ़ के मंदुरी में जब भीड़ को अपना संबोधन कर रहे थे तो मऊ जनपद के मोहम्मदाबाद गोहना विधानसभा क्षेत्र के करहां माहपुर निवासी अबूल फैज खान उनके भाषण से प्रभावित होकर झूम गया। फिर प्रधानमंत्री मोदी के फोटो कवरेज करने के लिए आई उनकी टीम की नजर जब उस युवक पर पड़ी तो उन्होंने उसकी तस्वीर तुरन्त कैमरे में कैद कर लिया। पूरे सभास्थल में अबूल फैज खान मोदी जिंदाबाद लगाकर चर्चा में तो बना ही था, लेकिन जब प्रधानमंत्री ने अपने Twitter पर अबूल फैज खान की तस्वीर को लगाई तो मऊ का मुस्लिम नेता अबूल फैज खान और चर्चा में आ गया।
केसरिया रंग के कुर्ते में सिर पर अपने धर्म की टोपी और गले बीजेपी लिखा व कमल छपा चुनरी पहना कोई शख्स हजारों की भीड़ में मोदी की जयकारा कर रहा था तो स्वाभाविक सी बात है कि भीड़ में वह औरो से अलग था। फैज ने स्वयं अपने मित्रों शुभचिंतकों को उस फोटो को शेयर किया तथा उनका कहना है कि देश के लिए गर्व की बात है कि हमें नरेंद्र दामोदर दास मोदी जैसा प्रधानमंत्री मिला है। उन्होंने बताया कि वह दिन दूर नहीं जब मोदी के नेतृत्व में मेरा देश सचमुच सोने की चिड़िया बन जाएगा। श्री फैज ने बताया कि विपक्षी मोदी के बढ़ते कद से परेशान व हताश हैं। फैज ने बताया कि मोदी ने रैली में ऐसा ऐलान किया कि मुसलमान भाई झूम उठे और मुस्लिम महिलाएं तालियां बजाने लगी। भारतीय जनता पार्टी के हर छोटे-बड़े रैली में अबुल फैज खान पहुंच अपनी मुस्लिम नेता की उपस्थिति तो दर्ज करा देते हैं लेकिन क्या भारतीय जनता पार्टी के स्थानिय नेता उनके इस योगदान और जय कारे को तवज्जो देगी यह तो भविष्य की बात है। लेकिन देश के सबसे बड़े लोकतंत्र के प्रधानमंत्री ने अपने ट्विटर पर फैज खान का फोटो लगाकर उनका मान मर्दन तो ऊंचा ही कर दिया।




Nice good job neta ji