खास-मेहमान

महमसान पर भैरवी वाटिका में रोपे गए बिरवे

● जनप्रतिनिधियों, चिकित्सकों सहित समाजसेवियों ने संकल्प प्रकल्प के प्रयास को सराहा

मऊ। पिछले पंद्रह दिनों से सर्वेश्वरी मुक्तिधाम ढेकुलियाघाट पर युवाओं द्वारा किए गए श्रम का परिणाम निकल कर आया. संकल्प प्रकल्प का गठन कर भैरवी वाटिका का निर्माण किया गया. चांदनी, कामिनी, गुड़हल, कनेर, शमी, गुलाब, बोगनवीलिया, बेल, चमेली, गन्धराज आदि बिरवों का रोपण भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश उपाध्यक्ष, प्रखर नेत्री डा. सीता राय, प्रसिद्ध चिकित्सक डा. संजय सिंह, डा. अरविंद श्रीवास्तव, भाजपा जिला उपाध्यक्ष संतोष सिंह, देवाश्रम से पीएन सिंह, जिला मंत्री संगीता द्विवेदी, प्रधानाचार्या रंजनारानी मिश्रा, पूर्व रोटरी सचिव अजीत सिंह जी, मृत्युंजय द्विवेदी, उदय प्रताप सिंह शिबू, सुधीर सोनकर, बृजमोहन पांडेय, जयनिल सिंह आदि ने किया. संकल्प प्रकल्प टीम के अमन प्रताप सिंह, रोहित यादव, वैभव, अभिनव, सोहम, सतीश, अभिषेक, सागर, घाट संरक्षक लालचंद व पुरुषार्थ सिंह सक्रियता से पौधरोपण कार्य पूर्ण कराया. आगंतुकों ने संकल्प प्रकल्प टीम के प्रयास की सराहना करते हुए बधाई दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *