सीएम योगी ने कहा सुविधाएं चाहिए पूरी…तो ‘जनसंख्या नियंत्रण है जरूरी’
देश की सबसे बड़ी जनसंख्या वाले राज्य उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने…आज अपने सरकारी आवास पर विश्व जनसंख्या दिवस के अवसर पर हस्ताक्षर अभियान की शुरुआत की…इस दौरान सीएम ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए निम्न बातें कही…
-आम लोगों को बेहतर शिक्षा, चिकित्सा, शुद्ध पेयजल, स्वच्छ वातावरण, अच्छी सड़क जैसी बुनियादी सुविधाएं मिल सके इसके लिए जनसंख्या नियंत्रण जरूरी है.
-जनसंख्या का स्थिरीकरण भारत जैसे विकासशील देश के लिए आवश्यक है.
-जनसंख्या का स्थिरीकरण करके ही समाज की बुनियादी आवश्यकताओं को पूरा किया जा सकता है.

