अपना जिला

नन्दी के पुनः पुनर्प्राप्त जन्म महोत्सव पर निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर 12 को

मऊ। नगर के सहादतपुरा स्थित वैश्य समाज (महिला शाखा) के कैम्प कार्यालय पर जिले के समस्त महिला पदाधिकारियों एवं सदस्यों की एक आवश्यक बैठक सम्पन्न हुयी । बैठक को सम्बोधित करते हुए वैश्य समाज (महिला शाखा) की मण्डल अध्यक्ष श्रीमती मीना अग्रवाल नें बताया कि आगामी 12 जुलाई दिन गुरूवार को कैबिनेट मंत्री एवं मऊ के प्रभारी मंत्री नन्दगोपाल गुप्ता नन्दी के पुनः पुनर्प्राप्त जन्म महोत्सव के अवसर पर बड़ा पोखरा स्थित सरस्वती शिशु मन्दिर में निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया है। तद्क्रम में जिलाध्यक्ष श्रीमती कृष्णा खण्डेलवाल नें बताया कि शिशु मन्दिर के सभी बच्चों का ऑख, दॉत से सम्बन्धित सभी बीमारियों का परामर्श एवं दवाओं का निःशुल्क वितरण प्रातः 8 बजे से दोपहर 12 बजे तक महिला शाखा द्वारा किया जायेगा ।
बैठक में मुख्य रूप से मण्डल अध्यक्ष मीना अग्रवाल, मण्डल महामंत्री किरन कृष्ण बरनवाल, जिलाध्यक्ष श्रीमती कृष्णा खण्डेलवाल, जिलाउपाध्यक्ष श्रीमती नीलम सर्राफ, जिलामहामंत्री श्रीमती अर्चना बरनवाल, कोषाध्यक्ष श्रीमती ममता बरनवाल, श्रीमती बीना गुप्ता, सरला अग्रवाल, राधा जायसवाल, संगीता वर्मा, राधा थरड़, ज्योति खण्डेलवाल, शरद टण्डन आदि लोग उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *