अपना जिला

यूपी बोर्ड के हाईस्कूल व इण्टरमीडिएट के प्रथम श्रेणी में उत्तीर्ण राजभर समाज के छात्र छात्राओं को किया गया सम्मानित

नदवासराय/मऊ।बाबा रामपत दास राजभर स्मारक ट्रस्ट नदवासराय के तत्वाधान में रविवार को वर्श 2018 की हाईस्कूल व इण्टरमीडिएट उ0प्र0 बोर्ड में प्रथम श्रेणी में उत्तीर्ण राजभर समाज के प्रतिभावान छात्र/छात्राओं का प्रतिभा सम्मान समारोह में सम्मानित किया गया।
इस कार्यक्रम के मुख्यअतिथि बसपा के राष्ट्रीय महासचिव राम अचल राजभर ने दीप प्रज्जवलित कर कार्यक्रम का शुभारम्भ किया तथा अपने सम्बोधन में संदेष दिया। शिक्षा से ही प्रगति का रास्ता खुलता है। इसलिए समाज के सभी लोग अपने-अपने बालक-बालिकाओं को शिक्षा देकराष्ट्रीय बढ़ने का काम करें।
विशिष्ट अतिथि विधान परिषद सदस्य रामजतन राजभर ने अपने सम्बोधन में कहा कि समाज के प्रगति के लिए जरूरी है कि हम सभी अपने बच्चों को अच्छी षिक्षा देकर नींव मजबूत करें जिससे वे आगे बढ़ सके और राजभर समाज का विकास कर सके।
मुख्यवक्ता मिट्ठू राजभर, डा0 अजय राजभर, त्रिलोकी राजभर, सुरेन्द्र राजभर, रमेन्द्र राजभर, संतोश राजभर, भरत राजभर, जयप्रकाष राजभर, मोती राजभर, दशरथ राजभर आदि ने जनसभा को सम्बोधित करते हुए षिक्षा के महत्व पर प्रकाष डाला तथा पढ़ाई के टिप्स दिए।
कार्यक्रम के आयोजक पूर्व जिला पंचायत सदस्य महेन्द्र राजभर ने मुख्यतिथि राम अचल राजभर, विविशिष्ट अतिथि रामजतन राजभर, डा0 अजय राजभर, त्रिलोकी राजभर, रमाषंकर राजभर, दयानन्द राजभर, मिट्ठू राजभर, संतोश राजभर, कमलेष षर्मा आदि को बुद्ध प्रतिमा व षाल देकर सम्मानित किया। इस अवसर पर लोअर पीसीएस में चयनित पूजा भारद्वाज को मुख्यअतिथि ने शाल व बुद्ध प्रतिमा देकर सम्मानित किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता मंगलदेव राजभर ने किया। धर्मेन्द्र राजभर कलाकार द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया गया।
इस अवसर पर मुख्यरूप से राजीव कुमार, ओमप्रकाश राजभर, रमेष राजभर, हरिनाथ प्रसाद, जंगी राजभर, प्रकाष राजभर, हरिनाथ राम, भोला राजभर, श्रीकृश्ण राजभर, अषोक कुमार गौतम, विपिन राजभर, राजेन्द्र राजभर, जयनाथ राजभर, डा0 राममूरत राजभर आदि भारी संख्या में राजभर समाज के लोग उपस्थित रहे।

राजभर समाज द्वारा पुरस्कार वितरण

वर्ष 2018 हाईस्कूल

कु0 रक्षा भारद्वाज अंक 544/600, 90.66 प्रतिषत साइकिल

मनोज भारद्वाज अंक 533/600, 88.83 प्रतिषत साइकिल

तनुजा भारद्वाज अंक 531/600, 88.5 प्रतिषत पंखा

वर्श 2018 इण्टरमीडिएट

अनुज राजभर अंक 425/500, 85 प्रतिषत साइकिल
प्रदुम्न राजभर अंक 424/500, 84.8 प्रतिषत साइकिल
कु0 चन्दा अंक 420/500, 84 प्रतिषत पंखा
इसी प्रकार हाईस्कूल प्रथम उत्तीर्ण 134 छात्र/छात्राओं को घड़ी व प्रषस्ति पत्र तथा इण्टरमीडिए प्रथम उत्तीर्ण 57 छात्र/छात्राओं को घड़ी व प्रषस्तिपत्र मुख्य अतिथि द्वारा देकर सम्मानित किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *