अपना जिला

परिवार परामर्श केन्द्र में 03 मामला का हुआ निस्तारण

मऊ। परिवार परामर्श केंन्द्र की बैठक रविवार को पुलिस लाइन्स स्थित महिला थाना में पुलिस अधीक्षक श्री ललित कुमार सिंह के निर्देशन में अपर पुलिस अधीक्षक शैलेेन्द्र कुमार श्रीवास्तव की अध्यक्षता में हुई। इस दौरान कुल 15 पारिवारिक मामले आयें जिसमें परामर्श केन्द्र के सदस्यो के प्रयास से 03 मामलों का निस्तारण हुआ। शेष मामलो में बैठक की अगली तिथी 03 जूून नियत कर पक्षो को नोटिस जारी करने का निर्देश दिया गया।
परामर्श केंद्र के सदस्यों और अपर पुलिस अधीक्षक के प्रयास से सिंधू और विजयनरायन, अभिलाषा और सुनील तथा बीना और अखिलेश के मामले में पक्षकारों की सहमति के आधार पर सुलह करा दिया गया। साथ ही शाहिस्ता और मुहम्मद अरशद, अजीजा और शमीम, मुसर्रत परवीन और मुश्ताक, शाहिल और अमानतुल्लाह, सलमा खातून और मुहम्मद नासिर तथा इश्तेयाक और रेहाना के मामले में पक्षकारो ने सुलह की मांग किया। खुर्शीद और आशिया में एक पक्ष उपस्थित रहा। वही पूनम राजकपूर, सुरेश और संजय, रानी और शिवकुमार, जमीला और हदीश तथा संगीता और ओमप्रकाश के मामले में कोई पक्षकार हाजिर नहीं हुआ। जिसके चलते बैठक की अगली तिथि तीन जूून नियत कर पक्षकारों को नोटिस भेजे जाने का निर्देश दिया गया। इस मौके पर परामर्श केंद्र के सदस्यगण सर्वेेश दूबे, इब्राहिम सेवक, विनोद कुमार सिंह, अर्चना उपाध्याय, रत्नेश पांडेय, मौलवी अरशद, डा. एमए खान, निरीक्षक अनिता सिंह, दीवान चंदा सिंह तथा आरक्षी पुष्पा गुप्ता ने अपना योगदान दिया। इस मौके पर काफी संख्या में पक्षकार और उनके परिजन उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *