मऊ: जावेद हबीब सैलून एंड एकेडमी में मेकअप एवं ब्यूटी वर्कशॉप, आधुनिक तकनीकों का दिया गया प्रशिक्षण
मऊ। नगर के सहादतपुरा स्थित जावेद हबीब सैलून एंड एकेडमी में मेकअप एवं ब्यूटी से संबंधित विशेष सेमिनार एवं वर्कशॉप का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में ट्रेनर अजय भारद्वाज ने मेकअप स्टूडियो एवं मोयरा (Moira) स्पेन ब्रांड के उत्पादों की विस्तृत जानकारी देते हुए उनके सही उपयोग, आवश्यक सावधानियों और आधुनिक मेकअप तकनीकों का प्रशिक्षण दिया। इस दौरान एयरब्रश, ब्राइडल एवं पार्टी मेकअप का लाइव डेमो प्रस्तुत किया गया, जिसे प्रतिभागियों ने काफी सराहा।
कार्यशाला में जनपद के विभिन्न क्षेत्रों से आए ब्यूटी प्रोफेशनल्स एवं प्रशिक्षुओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। प्रतिभागियों को मेकअप की उन्नत तकनीकों, नवीनतम ट्रेंड्स, उत्पादों के चयन तथा प्रोफेशनल स्किल्स की व्यावहारिक जानकारी दी गई। साथ ही ब्यूटी एवं सैलून इंडस्ट्री में सफल करियर बनाने के लिए आवश्यक तकनीकी टिप्स भी साझा किए गए।
प्रशिक्षण में लगभग 50 प्रतिभागियों ने भाग लिया। प्रशिक्षण सफलतापूर्वक पूर्ण करने पर सभी प्रतिभागियों को कंपनी की ओर से प्रमाण-पत्र (सर्टिफिकेट) प्रदान किए गए।
इस अवसर पर जावेद हबीब सैलून एंड एकेडमी की प्रोपराइटर नीलम सिंह ने सभी प्रतिभागियों एवं अतिथियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि ब्यूटी एवं सैलून उद्योग युवाओं को आत्मनिर्भर बनाने का सशक्त माध्यम बन रहा है। इस क्षेत्र में कौशल प्राप्त कर युवा स्वरोजगार के साथ-साथ देश की आर्थिक प्रगति में भी महत्वपूर्ण योगदान दे रहे हैं।
कार्यक्रम में अमरनाथ, वीरेंद्र यादव, रीना, दुर्गावती, सुनीता, सोनू, नीतू, प्राची, रोशनी, अंकिता, अनामिका, रेखा, रमा, शांति, ममता, इंदु सिंह, रजनीकांत, सलोनी, प्रिया, सुमन, नितेश, अदिती, आकांक्षा, आँचल, अंबालिका, गरिमा, गुड़िया, संस्कृति सहित अनेक प्रतिभागी उपस्थित रहे।









