रोटरैक्ट क्लब प्राइड मऊ की नई टीम ने संभाली कमान, वेदांत वर्मा बने अध्यक्ष, रचित अग्रवाल सचिव
मऊ। नगर के सहादतपुरा स्थित इंद्रप्रस्थ लॉन में रोटरैक्ट क्लब प्राइड मऊ का चौथा शपथ ग्रहण समारोह भव्य रूप से आयोजित किया गया। समारोह में वर्ष 2026-27 की नई कार्यकारिणी ने पद एवं गोपनीयता की शपथ लेकर समाज सेवा के लिए समर्पित भाव से कार्य करने का संकल्प लिया।
नवनिर्वाचित अध्यक्ष वेदांत वर्मा, सचिव रचित अग्रवाल, कोषाध्यक्ष वरुण शर्मा, उपाध्यक्ष गौरव वर्मा तथा संयुक्त सचिव सिद्धांत पाल को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई गई। निवर्तमान अध्यक्ष सूर्यांशु सर्राफ ने नई कार्यकारिणी को शुभकामनाएं देते हुए क्लब का कार्यभार सौंपा। उन्होंने अपने कार्यकाल में किए गए सामाजिक कार्यों का विवरण प्रोजेक्टर के माध्यम से प्रस्तुत किया।
मुख्य अतिथि MPHF Rtn./Rtr. डॉ. गरिमा सिंह ने कहा कि रोटरैक्ट क्लब प्राइड मऊ के युवाओं ने समाज सेवा के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य किए हैं। उन्होंने विश्वास जताया कि नई टीम भी सेवा कार्यों में नए कीर्तिमान स्थापित करेगी।
नवनियुक्त अध्यक्ष वेदांत वर्मा एवं सचिव रचित अग्रवाल ने क्लब की सामाजिक एवं जनकल्याणकारी गतिविधियों को और अधिक प्रभावी बनाने तथा समाज सेवा के क्षेत्र में नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने का संकल्प व्यक्त किया।
शपथ ग्रहण समारोह से पूर्व क्लब के सदस्यों ने गोशाला में गायों को गुड़-चना खिलाया तथा जिला अस्पताल में जन्मे नवजात शिशुओं को वस्त्र भेंट कर सेवा कार्यों की शुरुआत की।
इस अवसर पर रोटरी क्लब ऑफ प्राइड के अध्यक्ष Rtn. विशाल शर्मा, सचिव Rtn. डॉ. रघुनंदन अग्रवाल, RCC Rtn. राकेश गर्ग, इनरव्हील क्लब की अध्यक्ष ज्योति सिंह, सचिव विनिता पांडेय, नीलम सर्राफ, विनोद वर्मा, विजय सर्राफ, अतुल जायसवाल, गिरीश चन्द्र मद्धेशिया, जीतेन्द्र राखोलिया, सौरभ मद्धेशिया, कृष्णा खंडेलवाल, सुशील अग्रवाल, अम्बर मद्धेशिया सहित अनेक गणमान्य अतिथि एवं क्लब के सदस्य उपस्थित रहे।














