उत्तर प्रदेश

‘संकल्प दिवस’ बना शक्ति प्रदर्शन, क्या 2027 की चुनावी रणनीति का संकेत है कारागार मंत्री दारा सिंह चौहान के हैप्पी बर्थडे पर यह आयोजन?

लखनऊ। कारागार मंत्री दारा सिंह चौहान के जन्मदिवस के अवसर पर आयोजित ‘संकल्प दिवस’ केवल एक जन्मदिन समारोह नहीं, बल्कि उत्तर प्रदेश की राजनीति में 2027 विधानसभा चुनाव की तैयारियों का एक महत्वपूर्ण संकेत माना जा रहा है। वैसे तो यह आयोजन पिछले वर्ष भी हुआ था लेकिन इस वर्ष पिछले वर्ष की अपेक्षा और ज्यादा लखनऊ में उमड़ी भारी भीड़ भले राजधानी तक सीमित दिखाई दे रही हो, लेकिन इसके राजनीतिक मायने पूर्वांचल व उत्तर प्रदेश अनेकों जनपदों की चुनावी जमीन पर दूरगामी प्रभाव डाल सकते हैं। राजनीतिक गलियारों में इस आयोजन को भाजपा के पक्ष में 2027 के चुनावी माहौल को मजबूत करने की रणनीति के रूप में भी देखा जा रहा है। वहीं विपक्ष के पीडीए को ज़ोर का झटका धीरे से देने की कोशिश।

इस शक्ति प्रदर्शन का वास्तविक प्रभाव चुनाव परिणाम आने के बाद ही स्पष्ट होगा। लेकिन सपा से भाजपा में आने के बाद दारा सिंह चौहान का भाजपा में सिर्फ क़द ही नहीं बढ़ा सियासी गलियारों में हलचल भी मचा दी है।

कारागार मंत्री दारा सिंह चौहान ने अपने जन्मदिवस के अवसर पर आयोजित ‘संकल्प दिवस’ समारोह को ऐतिहासिक और यादगार बनाने वाले सभी अतिथियों, जनप्रतिनिधियों, कार्यकर्ताओं, शुभचिंतकों एवं चौहान समाज के लोगों के प्रति हृदय से आभार व्यक्त किया।

उन्होंने कहा कि समारोह में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी, उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य, उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक, कैबिनेट मंत्री एवं सुभासपा अध्यक्ष ओम प्रकाश राजभर, भाजपा प्रदेश महामंत्री संजय राय, लखनऊ की महापौर सुषमा खर्कवाल, विधायक मनीष जायसवाल, विधायक सुरेन्द्र मैथानी, राज्य महिला आयोग की उपाध्यक्ष चारू चौधरी, सदस्य प्रियंका मौर्य सहित अनेक जनप्रतिनिधियों की गरिमामयी उपस्थिति ने कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई।

दारा सिंह चौहान ने प्रदेश एवं देश के विभिन्न हिस्सों से पहुंचे चौहान समाज के लोगों, कार्यकर्ताओं और शुभचिंतकों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उनका स्नेह, विश्वास और आशीर्वाद उनके लिए अमूल्य धरोहर है। उन्होंने भरोसा दिलाया कि प्रदेश और समाज की सेवा के प्रति उनका संकल्प अटूट रहेगा तथा वे पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ जनसेवा के कार्यों में निरंतर लगे रहेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *