अपना जिला

लखनऊ में प्रदेशीय बेसिक बाल क्रीडा़ प्रतियोगिता में शामिल होने के लिए मऊ की टीम रवाना

मऊ। प्रदेशीय बेसिक बाल क्रीडा़ प्रतियोगिता जो लखनऊ में दिनांक 26 व 27 मार्च 2018 को आयोजित है, में प्रतिभाग करने के लिए मऊ जनपद की टीम आज दिनांक 25 मार्च दिन रविवार को जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी कार्यालय से लखनऊ के लिए भारत माता की जय-जयकार के साथ प्रस्थान की।
इस दौरान जिला व्यायाम शिक्षक सहेन्द्र सिंह ने बताया कि योगा, पी.टी, दौड़ तथा जिम्नास्टिक आदि में मऊ जनपद के बच्चे प्रतिभाग करते हुए प्रदेश स्तर पर आजमगढ़ मण्डल का प्रतिनिधित्व करेंगे। इस अवसर पर टीम प्रभारी गोपाल शरण मिश्र खण्ड शिक्षाधिकारी दोहरीघाट, राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार से सम्मानित रामनिवास मौर्य योग प्रशिक्षक डायट मऊ, अंजनी कुमार सिंह, प्रमोद कुमार मिश्र, कमलेश कुमार, राम गोविन्द यादव, सुरेन्द्र यादव, मिथिलेश सिंह आदि ने बच्चों की सफलता के लिए ईश्वर से कामना की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *