सेंट जीएन स्कूल ने अपने होनहारों को शील्ड व मेडल के साथ दिया, साइकिल, पंखा, वाटर कूलर
मऊ। सेंट जीएन स्कूल रामपुर चकिया के प्रांगण में शनिवार को वार्षिक उत्सव एवं पुरस्कार वितरण समारोह आयोजन किया गया। इस पुरस्कार समारोह में स्कूल प्रबंधक द्वारा जहां छोटे-छोटे नौनिहालों से लेकर बड़े छात्र-छात्राओं को उनके प्रतिभा के हिसाब से साईकिल, पंखा, वाटर कूलर आदि देकर सम्मानित किया गया। वहीं हर कक्षा में अलग-अलग विधा मैं परफारमेंस करने वाले छात्र छात्राओं को ट्रॉफी और मेडल देकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर छात्र छात्राओं को वार्षिक परीक्षाफल भी दिया गया एवं कार्यक्रम के दौरान बीच-बीच में कॉलेज के छात्र-छात्राओं द्वारा गीत संगीत गायन नाट्य मंचन के माध्यम से सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया गया।
कार्यक्रम का शुभारंभ सर्वप्रथम अतिथियों द्वारा संत गणिनाथ की प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलित कर किया गया। मुख्य अतिथि नपा अध्यक्ष मो. तैय्यब पालकी ने स्कूल के उत्तरोत्तर विकास की दिशा में आगे बढ़ने पर हर्ष जताया। तथा कहा कि जिस प्रकार से यह स्कूल कम खर्च में बच्चों को तराश रहा है वास्तव में यह बधाई के पात्र है।उन्होंने स्कूल के प्रबंधक सहित सभी अध्यापक-अध्यापिकाओं को उनके प्रयास को सराहा।
विशिष्ट अतिथि मधुबन चेयरमैन के प्रतिनिधि व भाजपा नेता शंकर मद्धेशिया ने कहा कि मऊ के अति पिछड़े इलाके में इस प्रकार के स्कूल को खोलकर बच्चों को जो बड़े स्कूल जैसा तालीम दिया जा रहा है, वास्तव में उसकी जितनी प्रशंसा की जाए कम है। उन्होंने कहा कि विद्यालय के बच्चे शिक्षक सब कुछ अलग करने का जज्बा रखते हैं। वह दिन दूर नहीं कि जब इस विद्यालय के बच्चे दूर तलक विद्यालय के नाम को रोशन करेंगे।
विशिष्ट अतिथि बलिया न्यायालय में अधिवक्ता गिरिजेश कुमार ने अपने भाषण में स्कूल के प्रबंधकारिणी समिति की सराहना करते हुए विद्यालय को मऊ के अग्रणी शिक्षण संस्थान के रूप में उद्घोषणा की। कहा कि विद्यालय भले ही छोटा है लेकिन बच्चों को हर क्षेत्र में शिक्षा देकर उनके सर्वांगीण विकास के प्रति सोचना और उस ओर आगे बढ़ने का उसकी जुनूनी सोच काफी बड़ा है।
इस अवसर पर बच्चों ने विभिन्न कार्यक्रम प्रस्तुत किया जिस में मुख्य रुप से “अरे द्वारपालों कन्हैया से कह दो एवं “ओ मां, ओ मां” आदि गीत व मंचन को लोगों ने खूब सराहा। विद्यालय के स्थापना दिवस 28 फरवरी को सम्पन्न हुए सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता का पुरस्कार किया गया। सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता 4 ग्रुपों में हुआ था। जिसमें प्रथम ग्रुप के विजयी छात्र ओम हरि चौहान को प्रथम पुरस्कार के रुप मे साइकिल, द्वितीय पुरस्कार ईफा अली एवं निधि यादव को पंखा, तृतीय पुरस्कार सोनाली एवं हेमंत को वाटर कूलर देकर सम्मानित किया।
द्वितीय ग्रुप के विजयी छात्र आशीष कुमार गोंड को प्रथम पुरस्कार के रुप में साइकिल, द्वितीय पुरस्कार कुलदीप कुमार एवं मृत्युंजय को पंखा एवं तृतीय पुरस्कार प्रज्ञा यादव का वाटर कूलर देकर सम्मानित किया गया। तृतीय ग्रुप के विजय छात्र अनुज कुमार को साईकिल, द्वितीय पुरस्कार भूपेंद्र चौहान को पंखा एवं तृतीय पुरस्कार करनपुंज को वाटर कूलर देकर सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम का संचालन विद्यालय के प्रधानाध्यापक अजय कुमार ने किया।कार्यक्रम का समापन करते हुए संस्थाध्यक्ष रामदास गुप्त आए हुए अतिथियों का स्वागत किया। अंत में विद्यालय के प्रबंधक नवनीत दास गुप्त ने स्कूल अध्यापक एवं अध्यापिकाओ ,बच्चों, आए हुए अतिथियों को धन्यवाद देते हुए कार्यक्रम का समापन किया।
इस कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि मधुबन नगर पंचायत की अध्यक्ष माधुरी मद्धेशिया, बलिया जनपद से आये व्यवसायी विनोद कुमार, सुरेंद्र मोर्य, मध्यदेशीय समाज के प्रदेश अध्यक्ष कुबेर गुप्ता, विजय कुमार एवं मौलवी अोबै्दुर्रहमान, सालिम, अमित गुप्ता, राजीव कुमार गुप्ता, एडवोकेट निर्मला यादव सहित स्कूल के अध्यापक अध्यापक अध्यापिका है कर्मचारी एवं अभिभावक के साथ साथ भारी संख्या में छात्र-छात्राएं मौजूद रहे।

