Uncategorized

राज्ससभा में बसपा प्रत्याशी को हराने के लिए भाजपा ने धनबल, सत्ताबल, कानून बल का खूब किया प्रयोग : राजभर

बिल्थरारोड/ बलिया। सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष व पूर्व यूपी सीएम अखिलेश यादव किसी से छल नही करते, छल कपट से सत्ता लेने में भाजपा माहिर है। हार के बाद भी बसपा मुखिया ने सराहनीय बयान दिया है। बेसिक शिक्षा मंत्री का बयान गुमराह करने वाला है। उक्त उद्गार सपा के राष्ट्रीय महासचिव पूर्व सांसद रमाशंकर राजभर ने राज्यसभा चुनाव से लौटने के बाद व्यक्त कर रहे थे।
श्री राजभर ने कहा कि राज्यसभा में सपा की जीत के बावजूद सपा कार्यकर्ता बसपा प्रत्याशी के हार के चलते सपा मुख्यालय में रात को उदास थे। इसी कारण जया बच्चन के जीत के बाद भी पार्टी में कोई जश्न नही हुआ। कहा कि दोस्ती से घबड़ाई भाजपा ने गठबंधन तोड़ने के इरादे से बसपा प्रत्याशी को हराने के लिए धनबल, सत्ताबल, कानून को बल का खूब प्रयोग किया। परन्तु अब यही दाव उनके लिए उलटा पड़ेगा। कहा कि आगामी लोकसभा चुनाव में गठबंधन ही भाजपा को दिल्ली की सत्ता से दूर करेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *