Uncategorized

मां शीतला धाम में श्रद्धालुओं के सेवार्थ चौहान सेवा समिति ने लगायी नि:शुल्क जलपान शिविर

मऊ। रामनवमी के पावन अवसर पर नगर के प्रसिद्ध पावन धाम माता शीतला के प्रांगण में श्रद्धालुओं के सेवार्थ चौहान सेवा समिति मऊ द्वारा निशुल्क जलपान शिविर लगाया गया। जिसमें दूर दराज से आने वाले भक्तों को जलपान कराया गया। चौहान सेवा समिति द्वारा इस तरह के सामाजिक आयोजन हर वर्ष किये जाते है। संस्था के कोषाध्यक्ष रामजन्म चौहान ने बताया कि संस्था का उद्देश्य समाज के अंदर व्याप्त बुराइयों को अच्छाई के माध्यम से खत्म करने के लिए तरह आपसी भाई चारा बढ़ाने के लिए एक सकारात्मक संदेश देने के लिए इस तरह का कार्य करना हमारी प्राथमिकता है।
समाजसेवी संतोष चौहान ने कहा कि इंसान का इंसान से हो भाईचारा यही संदेश हमारा, हम इसी वाक्य को चरितार्थ कर सभी के सुखमय जीवन की कामना करते है। इस अवसर पर गुलाब चौहान,पारस नाथ चौहान,शिवनाथ चौहान, शिवपूजन चौहान,भारत,कमल चौहान,प्रत्यूष चौहान, धर्मेंद्र योगी,सुनील आदि लोग मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *