‘टीबी हारेगा- यूपी जीतेगा’ कार्यक्रम में सीएम ने क्या कहा पढ़िए…?
विश्व क्षय रोग दिवस के अवसर पर उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा आयोजित ‘टीबी हारेगा- यूपी जीतेगा’ कार्यक्रम का आयोजन हुआ. जिसमें केंद्रीयमंत्री जे.पी नड्डा, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, समेत उत्तर प्रदेश सरकार के कई और मंत्री भी मौजूद रहें. इस कार्यक्रम की शुरूआत सभी खास मेहमानों ने दीप प्रज्जवलित करके की. प्रदेश की राजधानी लखनऊ के इन्दिरा गाँधी प्रतिष्ठान में इस कार्यक्रम का आयोजन हुआ.
इस दौरान सीएम ने यूपी टीबी रोड प्लान के तहत 56 जिलों के डीआरटीबी केंद्रों का रिमोट से उद्घाटन किया. और इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में लगाई गई प्रदर्शनी का अवलोकन भी किया. मुख्यमंत्री ने इस मौके पर लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि टीबी का उपचार बहुत आसान हुआ है. जो तबका इससे सबसे अधिक पीड़ित है और पोषण की कमी से जूझ रहा है. ऐसे पीड़ितों को हर महीने 500 रुपये की सहायता उपलब्ध कराने के लिए भारत सरकार योजना लागू कर रही है.
योगी आदित्यनाथ ने बताया कि दुनिया के अंदर एक करोड़ से अधिक टीबी से पीड़ित लोग हैं. इनमें से 27 फीसदी भारत में रहते करते हैं. जबकि देश में टीबी पीड़ितों की सबसे अधिक संख्या यूपी में है. उन्होंने इस मौके पर मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार टीबी से मुक्ति के संकल्प को सिद्धि में बदलने के लिए पूरी गंभीरता के साथ प्रयास कर रही है. सीएम ने सबको आह्वान करते हुए कहा कि वे साल 2025 तक टीबी से मुक्ति के लक्ष्य को प्राप्त करने के इस अभियान से जुड़ें.

