आज ‘अर्थ आवर’ पर सुनिए बिजली मंत्री की अपील
आज आपको उत्तर प्रदेश के ऊर्जा मंत्री की अपील जरूर सुननी चाहिए क्योंकि उन्होंने एक अपनी जनता धरती को बेहतर बनाने के लिए बहुत ही अच्छी अपील की है. आज ‘अर्थ आवर’ के मौके पर उत्तर प्रदेश के ऊर्जा मंत्री श्रीकांत शर्मा ने सभी प्रदेश वासियों से रात 8:30 से 9:30 बजे के दौरान गैर-जरूरी लाइटों का इस्तेमाल बंद कर, राष्ट्रहित में बिजली की बचत के संकल्प की सिद्धि में योगदान की अपील की है. उन्होंने सरकार की आधिकारिक ट्विटर अकाउंट से प्रदेश की जनता से अपील करते हुए कहा है कि घरों व कार्यालयों में एलईडी बल्ब, एलईडी ट्यूबलाइट,ऊर्जा दक्ष विद्युत उपकरणों को अपनाकर और जरूरत न होने पर उपकरणों को बंद रखकर, हम हर दिन बहुमूल्य बिजली बचा सकते हैं. हमारी बचत बिजली से वंचित करोड़ों देशवासियों के जीवन में विकास का प्रकाश ला सकती है.’अपना मऊ’ वेबसाइट की टीम भी आपसे यही अपील करती है.

