शहीद दिवस के अवसर पर अखिल भारतीय नवजवान सभा ने जुलूस निकाला
मऊ। शहीद दिवस के अवसर पर अखिल भारतीय नवजवान सभा मऊ इकाई की ओर से शनिवार को कौड़ी विल्डिंग रौजा से एक जुलुस निकाला गया। जूलूस सदर बाजार होते हुए सदर चौक पर पंहुच कर साम्राज्यवाद मुर्दाबाद, पूॅजीवाद मुर्दावाद, सम्प्रदायिकता मुर्दाबाद, फांसीवाद, मुर्दाबाद आदि के जोरदार नारे लगाये गये।
सभा को भाकपा नेता पूर्व विधायक का0 इम्तेयाज अहमद ने राजगुरू सुखदेव तथा शहीदे आजम भगत सिंह के व्यक्तित्व व कृतित्व पर प्रकाश डालते हुए शहीदे आजम भगत सिंह के विचारों को आत्मसाथ करते हुए पूंजीवाद के खिलाफ जनसंघर्षों में शामिल होने की अपील की।
जूलूस का नेतृत्व नौजवान सभा के संयोजक का0 गौरव पाण्डेय, तथा फकरेआलम पप्पू सभासद ने किया। जूलुस वापस रौजा पहुॅचने पर भाकपा के नगर मंत्री का. रामअवतार सिंह ने सभी साथियों का अभिवादन किया।

