बिजली विभाग के निजीकरण के विरोधी में अधिकारी व कर्मचारियों ने किया दो घण्टा विरोध प्रदर्शन
मऊ। विद्युत कर्मचारी संयुक्त संघर्ष समिति उ0प्र0 के आह्वान पर प्रदेश उर्जा क्षेत्र के 7 जनपदों एवं 5 प्रमुख शहरों को प्रदेश सरकार द्वारा नीजी क्षेत्र में देने के विरोध में शनिवार को सायं 3 बजे से 5 बजे तक बिजली कर्मचारी संयुक्त संघर्ष समिति मऊ जनपद इकाई मऊ के बैनर तले जनपद मऊ उर्जा क्षेत्र में कार्यरत सभी अभियन्ता /अवर अभियन्ता / कर्मचारी/ संविदा कर्मी आदि द्वारा विशाल विरोध सभा एवं विरोध प्रदर्शन ई0 भानु प्रताप सिंह के अध्यक्षता में हाइडिल कालोनी स्थित शिवमंन्दिर पर की गयी। जिसमें समस्त घटक संगठनों के प्रमुख प्रतिनिधियों / कार्यकर्ताओं ने भाग लिया।
निजीकरण विरोधी जोरदार नारा लगाया गया। विरोध सभा को सम्बोधित करते हुए अधीक्षण अभियन्ता, ई0एस0एस0 प्रसाद ने कहा कि शासन व प्रबन्ध द्वारा बिजली उद्योग के जिन 7 जनपदों एवं 5 महानगरों को नीजी क्षेत्र में देने का निर्णय लिया गया है। यह किसी भी प्रकार से बिजली उद्योग के हित में नही है। न ही जनता के हित में है। बिजली विभाग के अधिकारी व कर्मचारी सीमित संसाधनों के बावजूद पूरी लगन के साथ दिन रात मेहनत कर बेहतर राजस्व वसूली एवं गुणवत्ता पूर्ण बिजली आपूर्ति में लगे हैं। इसके बावजूद निजीकरण का फैसला सर्वथा अनुचित है। ई0 अरविन्द यादव ने कहा कि सरकार अपने फैसले को तत्काल वापस नही लेती है तो दिनांक 27.03.2018 को एक दिवसीय कार्यवहिष्कार किया जायेगा । एवं आगे भी संघर्ष समिति के निर्देशानुसार विरोध प्रदर्शन तेज किया जायेगा । अन्त में सभी वक्ताओं द्वारा एक स्वर से सरकार द्वारा बिजली उद्योग से निरीकरण के फैसले को प्रतिगामी निर्णय बताते हुए मॉग किया कि समय रहते प्रदेश सरकार द्वारा निजीकरण के फैसले को वापस नही लिया जाता है तो दिनांक 27.03.2018 को सभी विद्युत विभाग के कर्मचारी अभियन्ता, जू0ई0 संविदा कर्मी दिन भर का कार्य बहिष्कार करेगें। उपरोक्त कार्य बहिष्कार से उत्पन्न होने वाले समस्त जन असुविधा एवं औद्योगिक अशान्ति की सम्पूर्ण जिम्मेदारी शिर्ष उर्जा निगम प्रबन्धक एवं प्रदेश शासन की होगी।
अन्त में विरोध सभा / विरोध प्रदर्शन में यह भी निर्णय लिया गया कि यदि प्रबन्धन / प्रशासन द्वारा आन्दोलन के दौरान के किसी भी अधिकारी/ कर्मचारी का उत्पीड़न किया गया तो उसी छड़ जनपद मऊ उर्जा क्षेत्र के सभी अधिकारी / कर्मचारी / संविदा कर्मी अनिश्चित कालीन कार्य बहिष्कार पर चले जायेगें।
विरोध सभा में मुख्य रूप से ई0 एस0 एस0 प्रसाद, ई0 रविप्रताप, ई0 अमित गुप्ता, ई0 अरविन्द, ई0 भानुप्रताप सिंह, ई0 आर0के0 रावत, ई0 के0के0 श्रीवास्तव, ई0 सुशील कुमार, ई0 राजकुमार, ई0 प्रदीप सिंह, ई0 मुकेश, मिथिलेश यादव, सूर्यदेव पाण्डेय, रघुनन्दन यादव, रविन्द्र यादव, देवेन्द्र उपाध्याय, संजय, पतिराम, जयप्रकाश, आदि सहित भारी संख्या में कर्मचारी/ अधिकारी भाग लिये। इस आशय की जानकारी ई0 सुशील कुमार जनपद अध्यक्ष राज्य विद्युत परिषद जू0ई0 संगठन जनपद-मऊ।

