Uncategorized

दवा विक्रेता कल्याण समिति घोसी ने मनाई अंतरराष्ट्रीय नशा मुक्ति दिवस

मऊ। दवा विक्रेता कल्याण समिति घोसी ने अध्यक्ष अरविंद कुमार पांडेय की अध्यक्षता में अंतरराष्ट्रीय नशा मुक्ति दिवस कार्यक्रम को मनाया, जिसके मुख्य अतिथि औषधि निरीक्षक मऊ राघवेंद्र प्रताप सिंह रहे, संचालन रमेश चंद्र सिंह ने किया, अध्यक्ष अरविंद कुमार पांडेय ने कहा कि इस समय मेडिकल स्टोर चलाना एक चुनौती से कम नहीं है क्योंकि भारत सरकार प्रतिदिन एक कानून ले कर आती है जिससे दवा का संचालन करने में बहुत दिक्कत हो रही है, बहुत सी दवाएं जो एन, आर, एक्स हैं और शिदयुल एच 1 में है उनको कैमरे की निगरानी में बेचना है और रजिस्टर पर भी अंकित करना है, मेडिकल स्टोर पर इतनी पाबंदी और आनलाइन दवाओं पर कोई पाबंदी नहीं, आनलाइन दवाएं दे रही हैं नशीली दवाओं को बढ़ावा क्योंकि आज के युआ वर्ग आनलाइन दवाएं मंगाकर खूब कर रहे हैं नशा जिस पर कोई पाबंदी नहीं है, रमेश चंद्र सिंह ने कहा कि भारत सरकार सबसे पहले आनलाइन दवाओं की बिक्री पर रोक लगाए जिस दिन से रोक लग जायेगी उस दिन से नवजवान बच्चे नशीली दवाएं खाना बंद कर देगें क्योंकि किसी भी मेडिकल स्टोर पर उनको नशीली दवा नहीं मिल पाएगी, महामंत्री निर्भय कुमार पांडेय ने कहा कि आनलाइन दवाएं दे रही है बढ़ावा जिस पर सरकार सबसे पहले अंकुश लगाए, मुख्य अतिथि औषधि निरीक्षक मऊ राघवेंद्र प्रताप सिंह ने कहा कि सभी मेडिकल स्टोर पर कैमरा जरूरी है और जो भी दवाएं नारकोटिक दवा, शिदयूल एच 1 की दवाएं बिक रही है उसको रजिस्टर पर लिखे, दवा का नाम, मरीज का नाम, मोबाइल नंबर, पता, संख्या, बिल बुक नंबर और पूरी ईमानदारी से दवा की बिक्री करें खासतौर पर नवजवान बच्चो को नारकोटिक की दवा एकदम से नही दें, कार्यक्रम के अंत में एक शपथ दिलाई गई कि हम सभी पूरी ईमानदारी से दवाओं की बिक्री करेगें और सभी नियमों का पालन करेगें, अंत में अध्यक्ष अरविंद कुमार पांडेय ने सभी का आभार प्रकट किया अध्यक्ष अरविंद कुमार पांडेय, संरक्षक तीर्थराज सिंह, सचिव रमेश चंद्र सिंह , महामंत्री निर्भय कुमार पांडेय, मंत्री अनुपम श्रीवास्तव, मिडिया, संगठन मंत्री लाल बिहारी गुप्ता,प्रभारी नवनीत चौरसिया, लेखा परीक्षक चंदन सिंह, रविन्द्र विश्वकर्मा, पारस मौर्य, राजेश सिंह, अच्छे लाल, अजय गुप्ता, सूर्यदेव चौरसिया, सुनिल मिश्र, अनिल वर्मा, दीपक सहित सभी सदस्य गण मौजूद रहे।

Screenshot

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *