अपना जिला

अबकी बार 400 पार, हर हाल में सत्य होगी दरकार : दारा

मऊ। उत्तर प्रदेश सरकार में नवनियुक्त कैबिनेट मंत्री दारा सिंह चौहान का शपथ ग्रहण के बाद प्रथम आगमन मऊ जनपद में हुआ। कैबिनेट मंत्री का जिला में प्रवेश होते ही मोहम्मदाबाद घोसी कोपागंज मऊ तथा अन्य स्थानों पर भाजपा कार्यकर्ताओं तथा समर्थकों ने भव्य स्वागत किया।
भाजपा जिला कार्यालय पर स्वागत कार्यक्रम के पश्चात कैबिनेट मंत्री ने प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए पत्रकारों के सवालों का जवाब दिया।
कैबिनेट मंत्री ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी की केंद्र में मोदी सरकार तथा प्रदेश में योगी सरकार के नेतृत्व में तथा सबका विश्वास प्रार्थना दिख रहा है। भाजपा सरकार में बिना किसी भेदभाव के पात्र लोगों को योजनाओं का जवाब दिया जा रहा है। यह मोदी सरकार और योगी सरकार ही है जिसमें बिना किसी पक्षपात के सभी सरकारी योजनाओं को धरातल पर उतारने के साथ ही आम जन मानस का विश्वास जीतकर लोक कल्याणकारी योजनाओं को सत्य प्रतिशत लागू करवाया जा रहा है। भाजपा सरकार में कोई आम जन नहीं है हमारी सरकार में सभी खास जन् है। आगामी लोकसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी गठबंधन उत्तर प्रदेश के सभी 80 सीटों पर जीतकर विपक्ष का क्लीन स्वीप करेगी तथा मोदी जी के नेतृत्व में केंद्र में एक बार फिर से भारी बहुमत से सरकार बनाई जाएगी। हमारे शीर्ष नेतृत्व का यह नारा है अबकी बार 400 पार जो की हर हाल में सत्य होकर रहेगा। दारा चौहान ने कहा की प्रधानमंत्री की लोकप्रियता जन जन की जुबान पर है, एक बार फिर से मोदी सरकार यही हमारा संकल्प है। मोदी जी के नेतृत्व में भारत विकास के पथ पर तेजी से अग्रसर है यही आधार शिला भारत को विश्व की अग्रणी पक्ति में खड़ा करेगी।
इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष नूपुर अग्रवाल लोकसभा संयोजक मुन्ना दूबे भरत लाल राही उमेश पाण्डेय अखिलेश तिवारी रमेश राय विनोद वर्मा रामाश्रय मौर्य कृष्ण कांत राय रामप्रवेश राजभर सुनील यादव आकाश मल्ल रामानुज सिंह सहित सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *