अपना जिला

स्वरोजगार हेतु करें आवेदन, अंतिम तिथि 20 सितंबर

मऊ। उपायुक्त उद्योग जिला उद्योग प्रोत्साहन तथा उद्यमिता विकास केन्द्र मऊ राजेश रोमन ने बताया कि आयुक्त एवं निदेशक उद्योग, उद्योग एवं उद्यम प्रोत्साहन निदेशालय, उ०प्र० कानपुर द्वारा वित्तीय वर्ष 2023-24 हेतु अन्य पिछड़ा वर्ग ओ.बी.सी. योजना अन्तर्गत लक्ष्य प्राप्त हो चुका है इस योजना अन्तर्गत अन्य पिछड़ा वर्ग के अभ्यर्थियों को स्वरोजगार के अवसर प्रदान करने तथा उन्हें उद्योगों में रूचि उत्पन्न करने के उद्देश्य से अन्य पिछड़ा वर्ग के अभ्यर्थियों को 04 माह के प्रशिक्षण हेतु ट्रेड-जरी इम्ब्राईडरी में आवेदन पत्र आमंत्रित किये जाते हैं। योजना अन्तर्गत लाभार्थी की आयु 18 से 45 वर्ष एवं शैक्षिक योग्यता न्यूनतम 8वीं पास होना चाहिए।
उन्होंने यह भी बताया कि आवेदन-पत्र केवल वेबसाईड www.diupmsme.upsdc.gov.in पर आनलाईन भरा जायेगा। आनलाईन आवेदन करने की अन्तिम तिथि 20 सितम्बर 2023 निर्धारित है। अधिक जानकारी हेतु कार्यालय- जिला उद्योग प्रोत्साहन तथा उद्यमिता विकास केन्द्र, मऊ में किसी भी कार्य दिवस में सम्पर्क स्थापित किया जा सकता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *