अश्फाकुर्रहमान ने चन्दौली जिले में मऊ का बढ़ाया मान
मऊ। चन्दौली जिले के चकिया में राष्ट्रीय सेवा विद्यालय में शिक्षक दिवस की पूर्व संध्या पर सामाजिक संस्था ‘पूर्वांचल पोस्ट फाउंडेशन उ0प्र0 द्वारा आयोजित शिक्षक सम्मान समारोह में मदनपुरा मऊ निवासी व चन्दौली जिले के शहाबगंज ब्लाक के परिषदीय विद्यालय में सहायक अध्यापक पद पर कार्यरत अश्फाकुर्रहमान को उनके उत्कृष्ट कार्य के लिए शिक्षक सम्मान 2023 से सम्मानित किया गया। पूरे जनपद से अश्फाकुर्रहमान सहित कुल 12 शिक्षकों को क्षेत्रीय सांसद श्री पकौड़ी लाल कोल, जिला बेसिक शिक्षाधिकारी चन्दौली एवं ब्लाक प्रमुख चकिया के द्वारा अंगवस्त्र एवं प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।
उक्त कार्यक्रम में नियामताबाद चौरहट प्राथमिक विद्यालय की शिक्षका अल्पिका जायसवाल, मवई कला की शिक्षिका वंदना वर्मा, बुढ़वल की शिक्षिका उषा श्रीवास्तव, तकिया,महडौर प्रा.वि. के अशफाकुर्रहमान, ठेकहा कंपोजिट विद्यालय के अजय सिंह, कंपोजिट विद्यालय के रामस्वरुप यादव, मुबारकपुर पूर्व माध्यमिक विद्यालय के अब्दुल आजाद, अमरा उत्तरी गांव स्थित पूर्व माध्यमिक विद्यालय के गंगाधर गोपाल, गनेशपुर कंपोजिट विद्यालय के विवेक सिंह, खरीद प्रा.वि. के सैयद नकीब अहमद, अकोढ़वा देवेन्द्र शर्मा के साथ राष्ट्रीय सेवा विद्यालय की प्रधानाचार्य अंजना महंत को सम्मानित किया गया।
अशफाकुर्रहमान को गैर जिले में सम्मानित किया जाना मऊ जिले के लिये गर्व की बात है। उन्हों ने अपने कर्तव्यों से चन्दौली जिले में मऊ का नाम रोशन किया।
अरशद जमाल ने दी बधाई…
मऊ पालिकाध्यक्ष अरशद जमाल ने अपने एक बयान में कहा है कि यदि अपनी योग्यता एवं क्षमताओं का ठीक ढंग से प्रयोग किया जाये तो अपने लक्ष्य को बहुत जल्द एवं आसानी पूर्वक पाया जा सकता है जबकि इसके उलट यदि व्यक्ति अपने विवेक का संयम एवं सकारात्मक उपयोग करने का हुनर नहीं जानता तो बहुत ही तीक्षण बुद्धि के बावजूद भी उसे लक्ष्यों को पाना मुश्किल हो जाता है। उन्होंने कहा कि यदि गम्भीरतावूर्वक निःस्वार्थ एवं समर्पणभाव से अपनी क्षमता एवं दक्षता का सही इस्तेमाल किया जाये तो सफलता कदम चूमती है। यह बातें श्री जमाल ने अपने मित्र कवि, लेखक, विचारक एवं शिक्षक अशफाकुर्रहमान ‘शरर’ को मिलने वाले सम्मान के बाद उन्हें मुबारकबाद देते हुये कही हैं।

