उत्तर प्रदेश

घोसी!मतगणना की समस्त तैयारिया पूर्ण,14 टेबल पर होगा मतगणना

मऊ। विधानसभा उप निर्वाचन 2023 के तहत जनपद के विधानसभा क्षेत्र घोसी में होने वाले उप निर्वाचन के दृष्टिगत 8 सितंबर को होने वाले मतगणना कार्य की समस्त तैयारियां पूर्ण कर ली गई है। मतगणना कार्य कुल 14 टेबलों पर होगा,जिसके लिए 19 मतगणना टीमों का चयन किया गया है, जिनमें से एक-एक मतगणना टीम आरओ एवं एआरओ हेतु तथा तीन मतगणना टीम रिजर्व के रूप में रहेंगी।प्रत्येक मतगणना टीम में एक माइक्रो आब्जर्वर, एक पर्यवेक्षक, एक मतगणना सहायक तथा एक चतुर्थ श्रेणी का कार्मिक होगा। इस प्रकार एक मतगणना टीम में कुल चार कार्मिक रहेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *