अपना जिला

घोसी विधानसभा के उपचुनाव में कुल 50.30 प्रतिशत मतदान

मऊ। घोसी विधानसभा क्षेत्र उपचुनाव का मतदान मंगलवार को कड़ी सुरक्षा के बीच सकुशल संपन्न हुआ। मतदाता अपने मतों प्रयोग करने के लिए सुबह से ही लाइन में लगकर उत्साह के साथ अपने मत का प्रयोग किया। मतदान सुबह 7:00 बजे से शुरू हुई जो शाम 6:00 बजे तक चली। इस प्रकार घोसी विधानसभा क्षेत्र में कुल 50.30 प्रतिशत मतदान हुआ। वहीं कई बूथो पर मुस्लिम मतदाताओं ने मतदान करने से रोके जाने को लेकर आरोप लगाया। वही चुनाव को सकुशल संपन्न कराने के लिए लगातार डीआईजी समेत डीएम-एसपी व प्रेक्षक लगातार का निरीक्षण करते रहे। इसी क्रम में जिलाधिकारी अरुण कुमार ने पुलिस अधीक्षक अविनाश पांडेय के साथ विधानसभा उप निर्वाचन 2023 के तहत जनपद के विधानसभा क्षेत्र घोसी में उप निर्वाचन के दृष्टिगत हो रहे मतदान प्रक्रिया को निष्पक्ष, पारदर्शी एवं शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने हेतु मतदान के दौरान प्रातः काल से लेकर शाम तक कई बूथों का निरीक्षण किया।
बूथों के निरीक्षणों के दौरान जिलाधिकारी ने मतदान कार्मिकों को निष्पक्ष एवं पारदर्शी ढंग से मतदान प्रक्रिया संपन्न कराने के निर्देश दिए। उन्होंने कई बूथों पर ठीक ढंग से अमिट स्याही न लगाने तथा मतदाताओं द्वारा अमिट स्याही को तुरंत मिटाने का मामला संज्ञान में आने पर मतदान कार्मिकों को अमिट स्याही को ठीक ढंग से लगाने तथा स्याही सूख जाने के उपरांत ही मतदाताओं को मत दिलाने के निर्देश दिए। इसके अलावा उन्होंने पीठासीन अधिकारियों को किसी भी अनाधिकृत व्यक्ति को बूथ के अंदर प्रवेश न देने तथा भारत निर्वाचन आयोग के दिशा निर्देशों के अनुसार मतदान प्रक्रिया संपन्न कराने के निर्देश दिए। बूथों पर तैनात पुलिस एवं सुरक्षा बलों को भी जिलाधिकारी ने बाहरी व्यक्तियों के प्रवेश न करने तथा मतदान के उपरांत मतदाताओं की स्याही चेक करने के निर्देश दिए। महिला सुरक्षा कर्मियों द्वारा महिला मतदाताओं की पहचान ठीक ढंग से करने के निर्देश भी जिलाधिकारी द्वारा दिए गए। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने संदिग्ध पहचान पत्रों की भी जांच करने को कहा जिससे फर्जी मतदान को रोका जा सके। इस दौरान प्रशासन की सतर्कता एवं सख्ती के कारण पूरी मतदान प्रक्रिया निष्पक्ष, पारदर्शी एवं सकुशल ढंग से संपन्न हो गई। इस दौरान पुलिस अधीक्षक अविनाश पांडेय के अलावा रिटर्निंग ऑफिसर सुरेश कुमार,उप जिला अधिकारी सदर आनंद कनौजिया, तहसीलदार घोसी एवं सदर सहित अन्य संबंधित अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *