चर्चा में

मऊ डीएम को ज्योति ने दी धमकी, FIR दर्ज

मऊ। विधानसभा क्षेत्र घोसी में उप निर्वाचन के दृष्टिगत दिनांक 4 सितंबर 2023 को जिलाधिकारी अरुण कुमार द्वारा शाम को कई बूथों का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण कार्यों का जिलाधिकारी के ट्विटर अकाउंट पर पोस्ट के उपरांत ज्योति यादव नाम से संचालित ट्विटर अकाउंट द्वारा जिलाधिकारी को धमकी भरा कमेंट प्रेषित किया गया। ज्योति यादव ने बकाया ट्विटर पर लिखा है कि मऊ डीएम साहब को मेरी सीधी चेतावनी देता हूं कि अगर किसी तरह के सपा वोटरों पर लाठी चार्ज या उनके वोट देने की अधिकार नहीं मिला तो ये बात याद कर लेना डीएम साहब सपा सरकार आने पर तुम्हें तुम्हारी इसी नौकरी से हाथ धो बैठोगे 2026 में अखिलेश सरकार बनते ही तुम्हें असली औकात दिखा देंगे याद रखना। मामला संज्ञान पर में आने पर चुनाव के दृष्टिगत गठित एमसीएमसी के पटल प्रभारी राघवेंद्र पांडे द्वारा ज्योति यादव के खिलाफ थाना कोतवाली में शिकायत दर्ज करने पर भारतीय दंड संहिता की धारा 506,507,171 एफ,171 जी के अंतर्गत एफआईआर दर्ज की गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *