राजतारा सेवा ट्रस्ट का यह पहल काबिले तारीफ : अखिलेश यादव
आजमगढ़। राजतारा सेवा ट्रस्ट एवं स्वास्थ्य विभाग आजमगढ़ के संयुक्त तत्वावधान में राजातारा की स्मृति में विगत दिनों 18 अगस्त को रामपुर जहानागंज में लगाया गया नि:शुल्क मेडिकल कैम्प का चर्चा पूरे क्षेत्र में है। लोग आयोजन समिति को इस आयोजन के लिए बधाई देते हुए नहीं थक रहे हैं । मेडिकल कैम्प में सरकारी महकमें के रूप में राजकीय मेडिकल कॉलेज आज़मगढ की टीम डॉ दीपक पाण्डेय के नेतृत्व में 5 अन्य विशेषज्ञ चिकित्सकों का आगमन हुआ। प्रभारी चिकित्साधिकारी धनंजय पांडेय के नेतृत्व में टीम तथा निजी क्षेत्र के, डॉ अमित सिंह, डॉ पंकज जायसवाल, डॉ सुभाष सिंह, डा अंकुर राज सिंह, डॉ संजय यादव सहित कुल डेढ़ दर्जन चिकित्सक और चिकित्सकीय स्टाफ ने मेडिकल हेल्थ कैंप में सहभागिता दी। इस मेडिकल कैंप में लगभग 200 मरीजों का इलाज हुआ और नि: शुल्क दवाएं वितरण किया गया।
कार्यक्रम की विधिवत शुरुआत दीप प्रज्ज्वलित और फीता काट कर श्री श्री 1008श्री महामंडलेश्वर महंत रामकृष्ण दास और क्षेत्रीय विधायक अखिलेश यादव ने संयुक्त रूप से किया। इस अवसर पर महंत रामकृष्ण दास ने कहा कि यह मानवता की सेवा है। यह धन्य है धरती जिस पर मां और पिताजी की सेवा की जाती है। उनके स्मृतियों में दीन दुखियों और दरिद्र नारायण की सेवा की जाती है। राजतारा सेवा ट्रस्ट का यह कार्यक्रम प्रेरणा और मानवता की सेवा का कार्यक्रम है।
विधायक अखिलेश यादव ने कहा कि राजतारा सेवा ट्रस्ट का यह पहल काबिले तारीफ है। गरीबों का नि: शुल्क चिकित्सा शिविर आयोजित करना इंसानियत की सेवा है।
इस अवसर पर चिकित्सा शिविर में प्रतिभाग करने वाले सभी चिकित्सकों को अंगवस्त्रम् और स्मृतिचिह्न देकर सम्मानित किया गया। सभी ने इस पहल की सराहना की।
नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर में जनरल फीजिशियम, आर्थोपैडिक्स, ईएनटी. आई एक्सपर्ट, पिड्रियाट्रिक, कार्डियोलॉजी, स्किन, मूत्ररोग आदि रोगों से सम्बन्धित विशेषज्ञ चिकित्सकों की टीम ने लोगों का परीक्षण किया। ट्रस्ट के संस्थापक सदस्य वीरेंद्र सिंह ने कहा कि यह मानवता की सेवा चलती रहेगी। हर साल हम 18 अगस्त को इस तरह का आयोजन करते रहेंगे। जिससे जनता का सीधा फायदा हो।
श्रद्धांजलि सभा और सुन्दरकांड पाठ के संगीतबद्ध कार्यक्रम में शामिल हुए आजमगढ़ सांसद निरहुआ…
राजतारा सेवा ट्रस्ट द्वारा प्रथम सत्र में स्वास्थ्य शिविर के सफल आयोजन के बाद दूसरे सत्र में श्रद्धांजलि सभा और सुन्दरकांड पाठ के संगीतबद्ध कार्यक्रम में आज़मगढ़ के सांसद और भोजपुरी सिने स्टार दिनेश लाल यादव निरहुआ भी शामिल हुए। सांसद ने गायक कलाकार केपी यादव सांवला और साथी कलाकारों को अंगवस्त्रम् और स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित भी किया। सांवला ने सुन्दरकांड के बाद निर्गुण और भजन सुना कर लोगों को मंत्रमुग्ध कर दिया।
इस अवसर पर जनपद और क्षेत्र के आमजन से लेकर विशिष्ट जनों की उपस्थिति रही। स्मृति सभा में आए हुए लोगों ने स्मृति शेष राजबहादुर (राज) और तारा देवी (तार)को पुष्पांजलि देकर अपनी भावभीनी श्रद्धांजलि दी। भाजपा के पूर्व विधायक और पूर्वांचल विकास बोर्ड के चेयरमैन नरेंद्र सिंह, जिलाध्यक्ष लालगंज ऋषिकांत राय, पूर्व जिलाध्यक्ष देवेन्द्र सिंह, हरेंद्र सिंह सहित अनेक गणमान्य लोग ने श्रद्धांजलि दी।









