अपना जिला

दारा की ताक़त : नामांकन में आ रहे डिप्टी सीएम, प्रदेश अध्यक्ष, ओपी राजभर सहित कई दिग्गज

मऊ। भारतीय जनता पार्टी को 2023 के रास्ते 2024 का सफ़र तय करना है। इसलिए तो पार्टी ने दारा सिंह चौहान को पुनः भाजपा में शामिल कराने में तनिक भी देर नहीं की। घोसी विधानसभा उपचुनाव में भाजपा प्रत्याशी दारा सिंह चौहान का कल दिनांक 16 अगस्त को नामांकन होना सुनिश्चित हुआ है। इस अवसर पर कल कोपागंज में बापू इण्टर कालेज के मैदान में 11 बजे दिन में विशाल जनसभा आयोजित की जाएगी।
इस अवसर पर उप मुख्यमंत्री बृजेश पाठक, प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह चौधरी, सुभासपा अध्यक्ष ओमप्रकाश राजभर, निषाद पार्टी के अध्यक्ष संजय निषाद, अपनादल के नेता आशीष पटेल बापू इण्टर कालेज के मैदान में नामांकन सभा में सम्मिलित होंगे। यह जानकारी भाजपा के जिला मीडिया प्रभारी कृष्ण कांत राय ने प्रेस विज्ञप्ति में दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *