खास-मेहमान

दारा सिंह चौहान का मऊ आगमन आज, जगह-जगह स्वागत, तैयारी में जुटे लोग

0 सपा छोड़ BJP का दामन थामने के बाद दारा पहली बार मऊ आगमन

मऊ। पूर्व सांसद, पूर्व मंत्री व घोसी विधानसभा की सदस्यता से इस्तीफा देकर समाजवादी पार्टी छोड़ भारतीय जनता पार्टी में शामिल होने के बाद दारा सिंह चौहान का रविवार को मऊ जनपद में आज आगमन हो रहा है।सपा छोड़ BJP का दामन थामने के बाद दारा पहली बार मऊ आगमन पर स्वागत अभिनन्दन और फूल मालाओं के साथ स्वागत हेतु भाजपा के नेता, पदाधिकारी व कार्यकर्ता स्वागत की तैयारी में जुट गए हैं। वहीं कुछ लोग उनके भाजपा में आने से नाराज़ और असंतुष्ट दिख रहे हैं लेकिन पार्टी के शीर्ष नेतृत्व के फ़ैसले पर चुप्पी साधे हुए हैं।
भारतीय जनता पार्टी के जिला मीडिया प्रभारी कृष्ण कांत राय ने उनके आगमन की सूचना के बावत बताया की उत्तर प्रदेश सरकार में पूर्व कैबिनेट मंत्री दारा सिंह चौहान का आगमन कल दोपहर को जनपद मऊ में होगा। पूर्व मंत्री लखनऊ से सड़क के रास्ते से आजमगढ़ जनपद होते जनपद मऊ में प्रवेश करेंगे जहां मोहम्मदाबाद कैलेंडर चौराहे पर 12 बजे भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा उनका स्वागत किया जाएगा।
जिला मीडिया प्रभारी ने बताया की पूर्व मंत्री मोहम्मदाबाद के रास्ते, भातकोल मोड़, नदवासराय बाज़ार, भिखारीपुर, विक्कमपुर, सराय सादी, बलुआ पोखरा, लाला की छावनी होते हुए चीनी मिल, घोसी, मझवारा मोड़ घोसी, पिढवल मोड़, कल्याणपुर, डाड़ी चट्टी, दारा सिंह चौहान के भुजौटी कार्यालय होते हुए अपने समर्थकों के साथ भारतीय जनता पार्टी के जनपद मऊ कार्यालय सायं को लगभग 4 बजे पहुंचेंगे।जहां भारतीय जनता पार्टी के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं द्वारा उनका फूल मालाओं से स्वागत किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *