राष्ट्रीय सचिव मनोनीत होने पर शिवचन्द राम की सपा नेताओं ने किया फूल माला से स्वागत
मऊ।समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के निर्देश पर समाजवादी बाबा साहब अम्बेडकर वाहिनी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मिठाई लाल भारती ने राष्ट्रीय सचिव पर मनोनीत होने पर शिवचन्द राम का स्वागत आज दिनांक 11 अगस्त 2023 को पार्टी कार्यालय पर जिलाध्यक्ष दूधनाथ यादव की अध्यक्षता में सम्पन्न हुआ। इस दौरान उनका फूल मालाओं से भ्ब्य स्वागत किया गया।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष दूधनाथ यादव ने कहा कि डॉ भीम राव अम्बेडकर और लोहिया के सपने को साकार करने के लिए पार्टी ने अम्बेडकर वाहिनी का गठन किया गया है। डॉ भीम राव अम्बेडकर की विचारधारा को आगे ले जाने के लिए इस संगठन में बौद्धिक लोगों को शामिल किया जा रहा है। शिवचंद राम शिक्षा जगत के एक अधिकारी पद पर विराजमान रहे है। हम लोग उम्मीद करते हैं कि वह प्रदेश में अम्बेडकर के विचारों को जन जन तक पहुंचाएंगे।संगठन के राष्ट्रीय सचिव बने शिवचंद राम ने कहा कि शीर्ष नेतृत्व ने जो जिम्मेदारी सौंपी है उसका जन हित में निरंतर निर्वाहन करते रहेंगे। कहाकि आज बीजेपी की सरकार बाबा साहेब के संविधान का मखौल उड़ा रही है। रह रह कर संविधान पर सवाल उठाने वाले को यह सरकार संरक्षण दे रही है लेकिन उसका यह सपना अधूरा रह जायेगा।बाबा साहब को मानने वाले देश में ही नहीं विदेश में भी हैं। सरकार लाख जतन करले और संविधान में दिए गए सत्ता के पावर का वह लाख दुरुपयोग करले लेकिन वोट की ताकत एक दिन किसी भी तानाशाह को रहने नहीं देगी। ज़िला महासचिव ने बाबा साहब वाहनी के राष्ट्रीय सचिव सेवानिवृत शिवचन्द राम एवं करतार सिंह भड़ाना का फूल माला पहना कर जोरदार स्वागत किया।
स्वागत समारोह में मुख्य रूप से पूर्व प्रधान रामभवन प्रसाद,पूर्व ज़िलाध्यक्ष शिवप्रताप यादव मुन्ना,जिला महासाचिव कुद्दुस अंसारी, रामजन्म सागर,सीताराम कुशवाहा, राजेश यादव,डॉक्टर सोचन भारती, सूर्यभान यादव,अप्पू मौर्य, मुन्नू राम जिला सचिव, मुख्य राम अब्दुस्सलाम, रत्नेश भारती, शाहनवाज ,अखिलेश यादव, अखिलेश भारती,अनिल यादव,अशोक पाल,राजेश चौहान, रणधीर सिंह,अमरेंद्र बहादुर यादव, विजय यादव, रामविलास यादव, आकाश पांडे, रामनगीना यादव कवि,रामदरश यादव, अब्दुल कादिर, बेचन राम,सत्य भारती, आर के यादव आदि नेता कार्यकरता उपस्थिति है।

