अपना जिला

घोसी विधानसभा के उप निर्वाचन के दूसरे दिन 10 नामांकन पत्र बिके

मऊ। विधानसभा उप निर्वाचन 2023 के तहत जनपद के विधानसभा क्षेत्र घोसी में होने वाले उप निर्वाचन हेतु नामांकन के दूसरे दिन आज कुल 10 नामांकन पत्रों की बिक्री हुई। रिटर्निंग ऑफिसर विधानसभा क्षेत्र घोसी श्री सुरेश कुमार ने बताया कि दूसरे दिन कुल 10 नामांकन पत्र बिके परंतु कोई भी नामांकन पत्र दूसरे दिन भी दाखिल नहीं किया गया। इस प्रकार नामांकन के दूसरे दिन आज किसी भी प्रत्याशी द्वारा नामांकन पत्र जमा नहीं किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *