थाना घोसी के बृजभूषण, योगेश व ओमप्रकाश को आजीवन कारावास
मऊ। ज़िला एवं सत्र न्यायालय जनपद मऊ द्वारा 11अगस्त 2023 थाना घोसी में पंजीकृत मु०अ०सं० 1048ए/09 धारा 323, 504, 506, 325, 304 आईपीसी बृजभूषण यादव पुत्र फेरु यादव, योगेश यादव पुत्र बृजभूषण यादव व ओमप्रकाश यादव पुत्र बालजीत यादव निवासी गण सरवसपुर थाना घोसी जनपद मऊ को आजीवन कारावास की सजा व 30-30 हजार रुपये के अर्थदंड, न अदा करने पर 03-03 माह के अतिरिक्त कारावास की सजा से दण्डित किया गया।
सजा कराये जाने में अपर शासकीय अधिवक्ता राणाप्रताप सिंह, प्रभारी मॉनिटरिंग सेल निरीक्षक प्रशान्त श्रीवास्तव, आरक्षी अनिल सिंह तथा न्यायालय पैरोकार मुख्य आरक्षी सुभाष चन्द्र पाण्डेय थाना घोसी का सराहनीय योगदान रहा ।

