पुण्य स्मरण

क्रान्तिकारी, स्वतंत्रता संग्राम सेनानी, पूर्व एमपी का0 जयबहादुर सिंह की पुण्यतिथि मनाई गई

मऊ। महान क्रान्तिकारी स्वतंत्रता संग्राम सेनानी एवं पूर्व सांसद का0 जयबहादुर सिंह की पुण्यतिथि 09 अगस्त को  कलेक्ट्रेट परिसर में स्थापित उनकी प्रतिमा के समक्ष भारतीय कम्यूनिस्ट पार्टी जिला कौंसिल मऊ की ओर से विशाल श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया तथा विभिन्न जनसंगठनों राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों तथा कार्यकर्ताओं नें गगन भेदी नारों के साथ का0 जयबहादुर सिंह जी की स्मृति को याद करते हुए उनकी प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धांजलि अर्पित की।
इस अवसर पर सभा को सम्बोधित करते हुए भारतीय कम्यूनिस्ट पार्टी के राष्ट्रीय सचिव एवं अखिल भारतीय किसान सभा के राष्ट्रीय महासचिव का0 अतुल कुमार अंजान ने स्वतंत्रता संग्राम में क्रान्तिकारी धारा के सदस्य के रूप मे उनके किरदार तथा घोर सामन्ती जुर्म के खिलाफ गरीब किसानों को संगठित करनें व उनके कुशल नेतृत्वकारी व्यक्तित्व को याद करते हुए उन्हे श्रद्धांजलि अर्पित की।
पूर्व विधायक का0 इम्तेयाज अहमद नें सामंती जुर्म भेद भाव तथा साम्प्रदायिका के खिलाफ उनके अप्रतीम संघर्ष को याद करते हुए उर्दू भाषा को राज्य की दूसरी भाषा की मान्यता के लिए संघर्ष करते प्राण त्याग दिये जानें के चलते उन्हे शहीदे उर्दू खिलाब दिया गया।
श्रद्धांजलि सभा में मुख्य रूप से सपा के जिलाध्यक्ष दूधनाथ यादव, कांग्रेस पार्टी के जिलाध्यक्ष इम्तेखाब आलम, भाकपा माले के जिलामंत्री का0 बसन्त, इन्कलाबी मजदूर केन्द्र के नेता रामजी सिंह, कलेक्ट्रेट बार एसोसिएशन के अध्यक्ष पारस नाथ यादव, किसान सभा के जिलाध्यक्ष देवेन्द्र कुमार मिश्रा, रामकुमार भारती, अनीस अहमद, रामअवतार सिंह, सेखहेसामुद्दीन, स्त्रतंत्रता संग्राम सेनानी रामविलास पाण्डेय के पुत्र रमेश पाण्डेय, ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन घोसी के अध्यक्ष सुदर्शन राम, सत्यप्रकाश सिंह एडवोकेट, घोसी संघर्ष समिति के अध्यक्ष अरविन्द कुमार पाण्डेय, नें एक स्वर से उनके व्यक्तित्व और कृतित्व को श्रद्धा पूर्वक स्मरण करते हुए वर्तमान फासिस्ट एवं कारपोरेट गठजोर की भाजपा सरकार की जनविरोधी नीतियों की आलोचना की तथा मणिपुर राज्य की भीषण जातीय संघर्ष एवं हरियाणा सरकार की मुह में दंगा रोकनें में की मुजरियाना लापरवाही की निन्दा की।
इस अवसर पर मऊ जिले के कोने कोने से सैकड़ों की संख्या में कार्यकर्ता इकट्ठा हुए। सभा की अध्यक्षता का0 विनोद राय एवं सभा का संचालन भारतीय कम्यूनिस्ट पार्टी के जिलासचिव रामसोच यादव ने किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *