अपना जिला

मधुबन में विधिक जागरुकता/साक्षरता शिविर का आयोजन

मऊ।  उ0प्र0 राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, लखनऊ के अनुपालन में जनपद न्यायाधीश/अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण,मऊ रामेश्वर एवं अपर जनपद न्यायाधीश/सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण,मऊ अभिनय कुमार मिश्रा के मार्गदर्शन में दिनांक 09.08.2023 को तहसील सभागार मधुबन में विधिक जागरुकता/साक्षरता शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें उपस्थित वक्ताओं द्वारा महिलाओं/माताओं हेतु बच्चों के समग्र शारीरिक विकास हेतु स्तनपान कराये जाने के बावत, महिलाओं को विभिन्न प्रकार के बीमारी से बचाव व स्वच्छता एवं सेनेटरी नैपकिन के प्रयोग के किये जाने बाबत जानकारी के साथ, वैवाहिक विवादों का प्री-लिटिगेशन स्तर पर निस्तारण, लीगल एड डिफेन्स द्वारा उपलब्ध निःशुल्क विधिक सहायता एवं राष्ट्रीय लोक अदालत दिनांक 09.09.2023 के प्रचार-प्रसार, एवं लैगिंक समानता के  प्रावधानों के संबंध में विधिक जानकारी प्रदान की गयी। उपस्थित जन को आई फ्लु के संक्रमण से वचाव के प्तति चिकित्सीय सुझाव व आवश्यक वचाव सम्वन्धी जानकारी प्रदान कर जागरुक किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *